मुंबई । त्योहारी मांग में तेजी से देश के तेल-तिलहन बाजारों में शनिवार को अधिकांश तेल तिलहनों के थोक दाम में सुधार दिखाई दिया। मूंगफली तेल तिलहन को छोड़कर बाकी तेल तिलहनों के भाव तेजी के साथ बंद हुए। बाजार सूत्रों ने कहा कि अभी त्योहारों के बाद भी धीरे-धीरे आगे मांग और बढ़ने की उम्मीद है। भारत विश्व में खाने के तेल का एक बड़ा आयातक देश है और सितंबर के महीने में आयात कम होने से विदेशों में खाने के तेलों के दाम में भी कुछ गिरावट आई है। सूत्रों ने कहा कि सरसों और मूंगफली की स्थिति अब बाकी तेलों से थोड़ी अलग हो गई है। लेकिन अब यदि देश में बाकी तेल तिलहनों में बिनौला या सोयाबीन का थोड़ा बहुत उत्पादन बढ़ भी जाये तो वह बाजार पर कोई असर नहीं डाल पायेगा और बाजार आयातित तेलों के हिसाब से चलेगा। यानी वर्ष 90-92 के समय की स्थिति में फसल उत्पादन के हिसाब से बाजार में तेल कीमतों में घट बढ़ देखने को मिलती थी जो स्थिति अब पूरी तरह पलट चुकी है। अब बाजार आयातित तेलों के हिसाब से चलेगा।
सूत्रों ने कहा कि कल रात शिकागो एक्सचेंज मजबूत रहा था जिसने तेल कीमतों में सुधार लाने में मदद पहुंचाई। शनिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे: सरसों तिलहन 5,525-5,575 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपए प्रति क्विंटल, मूंगफली 7,275-7,325 रुपए प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) 17,500 रुपए प्रति क्विंटल, मूंगफली रिफाइंड तेल 2,570-2,855 रुपए प्रति टिन, सरसों तेल दादरी 10,200 रुपए प्रति क्विंटल, सरसों पक्की घानी 1,735 -1,830 रुपए प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 1,735 -1,845 रुपए प्रति टिन। तिल तेल मिल डिलिवरी 18,900-21,000 रुपए प्रति क्विंटल, सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली 9,500 रुपए प्रति क्विंटल, सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर 9,400 रुपए प्रति क्विंटल, सोयाबीन तेल डीगम, कांडला 7,900 रुपए प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला 7,700 रुपए प्रति क्विंटल, बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा) 8,425 रुपए प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 8,950 रुपए प्रति क्विंटल, पामोलिन एक्स कांडला- 8,050 रुपए (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना – 4,700-4,800 रुपए प्रति क्विंटल, सोयाबीन लूज 4,300-4,500 रुपए प्रति क्विंटल और मक्का खल (सरिस्का) 4,015 रुपए प्रति क्विंटल।
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश...
Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ...
सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी
Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित...
वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा
UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की...
Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र...
Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ...
Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.