Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सड़क पर मौत से जंग लड़ रहे शख्स के लिए ‘मसीहा’ बने एक्टर गुरमीत चौधरी, video देख आप भी करेंगे सैल्यूट

36

बॉलीवुड अभिनेता गुरमीत चौधरी ने मसीहा बनकर एक सड़क पर बेहोश हुए शख्स की जान बचाई। जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है। दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बॉलीवुड अभिनेता गुरमीत चौधरी को मुंबई के अंधेरी में सड़क पर गिरे एक व्यक्ति को सीपीआर देकर मदद करते देखा गया। वीडियो में दिखाया गया है कि गुरमीत पहले उस आदमी को सीपीआर देते हैं और फिर दूसरों की मदद से उसे स्ट्रेचर पर डालते हैं। एक्टर दूसरे लोगों को भी मदद करने के लिए कहते है जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

एक्टर की इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा- ‘बहुत बढ़िया गुरमीत भाई’, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- ‘हर एक्टर को एक्टर बाद में पहले इंसान होना चाहिए’।

गुरमीत को ‘रामायण’ में भगवान राम, ‘गीत – हुई सबसे पराई’ में मान सिंह खुराना और ‘पुनर्विवाह – जिंदगी मिलेगी दोबारा’ में यश सूरज प्रताप सिंधिना के किरदार के लिए जाना जाता है। एक्टर ने ‘झलक दिखला जा’ और ‘नच बलिए 6’ जैसे रियलिटी शो भी किए हैं। उन्होंने 2015 में ‘खामोशियां’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बाद में उन्हें ‘वजह तुम हो’ और ‘पलटन’ जैसी फिल्मों में देखा गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.