Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

कांग्रेस 86 प्रत्याशियों के चयन के लिए मंगलवार को करेगी मंथन

41

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शेष 86 सीटों पर प्रत्याशियों का चयन करने के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 18 अक्टूबर बुधवार को दिल्ली में होगी। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता 21 विधायकों के साथ ही लगातार हारने वाली 40 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम को पहले अंतिम रूप देंगे। पार्टी की एक सूची बुधवार या गुरुवार को आ सकती है।

बता दें कि कांग्रेस पहली सूची में 144 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि बाकी सीटों पर भी प्रत्याशी चयन को लेकर प्रारंभिक चर्चा हो चुकी है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति सहित छह विधायकों के टिकट काटे गए हैं।

एक विधायक केपी सिंह की सीट पिछोर बदलकर शिवपुरी की गई है। पार्टी ने तय किया है कि विधायकों के क्षेत्र में परिवर्तन नहीं किया जाएगा। अगली सूची में भी कुछ विधायकों के स्थान पर नए चेहरे पर दांव लगाया जा सकता है।

जिन विधायकों को चुनाव लड़ाया जाना है, उन्हें संगठन की ओर से संकेत भी दे दिए गए हैं। वहीं, जिन स्थानों पर दो या उससे अधिक दावेदार हैं, वहां जातीय समीकरणों को प्राथमिकता देते हुए प्रत्याशी का चयन किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.