Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद FTII President बने आर माधवन, बोले- उम्मीदों पर खरा उतरने की करूंगा कोशिश

69

अभिनेता-फिल्मनिर्माता आर. माधवन को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। उन्हें पुणे स्थित फिल्म एंड टीवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) और उसकी शासी परिषद का अध्यक्ष नामित किया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी साझा करते हुए अभिनेता को बधाई दी। कुछ दिन पहले माधवन की फिल्म रॉकेट्री न नंबी इफेक्ट को मिला था नेशनल अवॉर्ड।

PunjabKesari
माधवन ने ‘रॉकेटरी : द नांबी इफेक्ट’ के साथ निर्देशन की पारी शुरू की थी।  सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा- ” अभिनेता माधवन जी को एफटीआईआई और शासी परिषद का अध्यक्ष नामित किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं।” उन्होंने कहा, ”मैं आश्वस्त हूं कि आपका विशाल अनुभव और मजबूत सिद्धांत संस्थान में सकरात्मक बदलाव लाएंगे और उसे नई ऊंचाईयों पर पहुंचाएंगे। आपको मेरी ओर से शुभकामनाएं।”

PunjabKesari
माधवन (53) ने इस मौके के लिए मंत्री का धन्यवाद दिया। अभिनेता ने एक्स पर कहा- ”इस सम्मान और शुभकामनाओं के लिए अनुराग ठाकुर जी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।” एफटीआईआई के अध्यक्ष के तौर पर माधवन फिल्मनिर्माता शेखर कपूर की जगह लेंगे।

Film and Television Institute of India के अध्यक्ष के रूप में शेखर कपूर का कार्यकाल 3 मार्च 2023 में खत्म हो गया था। अब यह जिम्मेदारी एक्टर-डायरेक्टर आर. माधवन को मिली है। बता दें कि 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में  आर. माधवन की ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ ने  बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता था। इस फिल्म को आर. माधवन ने सिर्फ डायरेक्ट किया था, बल्कि एक्टिंग भी की थी और राइटर भी वही थे। इसके कुछ दिन बाद उन्हें एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.