Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदलकर मुसलमान बने लोग BC(M) आरक... Churu Murder Case: राजस्थान के चूरू में रूह कंपा देने वाली वारदात, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने इक... Supreme Court Hearing on SIR: महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट से नाम काटने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त... Gaya Crime News: गया में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका और जमीन के चक्कर में कलयुगी बेटे ने की बीमार पिता... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, शव को जमीन में गाड़कर ऊपर रोप... Noida Child PGI Negligence: नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही, पिता को खुद सिरि... Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में समय से पहले पड़ी कड़ाके की ठंड, लाहौल-स्पीति में सीजन की ... Mushroom Benefits: कुकुरमुत्ता से मशरूम बनने की कहानी, जानिए कैसे भारत की फेवरेट सब्जी बना यह पौष्टि... Supreme Court Hearing: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहु... Ludhiana Traffic Diversion: शिव चौक से ट्रांसपोर्ट नगर तक की सड़क एक महीने के लिए बंद, ट्रैफिक पुलिस...

बुक की मूर्ति दूसरे को बेचने पर मूर्तिकार और अकाउंटेंट में विवाद, गिरने से अकाउंटेंट की मौत

47

इंदौर। पलासिया थाना क्षेत्र में मूर्तिकारों से विवाद के बाद अकाउंटेंट की मौत हो गई। स्वजन का आरोप है कि मौत धक्का-मुक्की में गिरने से हुई है। पलासिया पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामले की जांच की जा रही है। शरीर पर चोट के निशान नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, घटना बंगाली चौराहा की है। 54 वर्षीय अकाउंटेंट छोटेलाल माताजी की मूर्ति लेने गया था। उसने श्राद्ध पक्ष के दौरान ही मूर्ति बुक कराई थी, जिसे मूर्तिकार ने दूसरे को बेच दिया था। इस बात पर कहासुनी हुई और दोनों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। छोटेलाल इस दौरान नीचे गिर गया था। स्वजन ने मूर्तिकार शक्ति और उसके भाई प्रदीप पर आरोप लगाया है।

पुलिस ने कहा- हार्ट अटैक से हुई मौत

टीआइ जेपी जमरे के मुताबिक, छोटेलाल की मौत हार्ट अटैक से हुई है। शनिवार शाम मूर्तिकार शक्ति पाल के बेटे रोहित की शिकायत पर छोटेलाल व उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उसने मूर्ति का आर्डर नहीं दिया था। शक्ति ने कहा था कि वह उन्हें ही मूर्ति देगा जो पहले बुकिंग कर चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.