Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...

नवरात्र में व्रत के दौरान इन चीजों का करें सेवन, जानें इससे जुड़े नियम

35

इंदौर। हर साल दो नवरात्र मनाए जाते हैं। पहला नवरात्र चैत्र माह में और दूसरा नवरात्र, जिसे शारदीय नवरात्र भी कहा जाता है, आश्विन माह में मनाए जाते हैं। इस साल शारदीय नवरात्र 15 अक्टूबर, रविवार से शुरू हो रहे है। इस दौरान कई श्रद्धालु व्रत भी रखते हैं। ऐसे में व्रत के दौरान कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। कई बार जाने-अनजाने में हम कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर जाते हैं, जिससे हमारा व्रत टूट जाता है और हमें पता भी नहीं चल पाता। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि शारदीय नवरात्र के दौरान व्रत में किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं।

नवरात्र व्रत में करें इन चीजों का सेवन

  • नवरात्र व्रत के दौरान फलों का सेवन किया जा सकता है।
  • व्रत के दौरान सफेद नमक की जगह सेंधा नमक का प्रयोग करें।
  • जीरा पाउडर, हरी इलायची, काली मिर्च पाउडर, दालचीनी, अजवाइन, लौंग और काली मिर्च का प्रयोग करें।
  • व्रत में आप आलू, टमाटर, शकरकंद, अरबी, कद्दू, खीरा, कद्दू और पालक आदि का सेवन कर सकते हैं।
  • आप व्रत में दूध, घी, दही, पनीर, दही और खोया का भी सेवन कर सकते हैं।

बिल्कुल भी न करें इन चीजों का सेवन

  • व्रत के खाने में सफेद नमक का प्रयोग भूलकर भी न करें।
  • गेहूं और चावल जैसे अनाज से दूर रहें।
  • प्याज और लहसुन जैसे तामसिक भोजन से बचें।
  • फलियां, दाल, चावल, आटा, मक्के का आटा और सूजी का सेवन न करें।

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.