Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

Sunanda Sharma केस से जुड़ी बड़ी खबर, म्यूजिक कंपनी का निर्माता गिरफ्तार

38

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा से धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने म्यूजिक कंपनी के निर्माता को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मटौर पुलिस थाने में निर्माता पिंकी धालीवाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बता दें कि सुनंदा शर्मा द्वारा निर्माता पिंकी धालीवाल पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद महिला आयोग की इस मामले में एंट्री हुई और पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल के आदेश पर एफ.आई.आर. दर्ज की गई है।

उल्लेखनीय है कि सुनंदा ने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री भगवंत मान को टैग करके भी अपील की थी। सुनंदा ने लिखा है कि इस महान देश और इस महान राज्य पंजाब के एक गौरवशाली नागरिक के चलते मैं माननीय मुख्यमंत्री से केवल यही उम्मीद कर रही हूं कि वे एक नागरिक के रूप में मेरे अधिकारों की रक्षा करेंगे, ताकि एक युवा कलाकार के रूप में मैं बड़ी सफलता हासिल कर सकूं और इस महान राज्य पंजाब का अच्छा नाम रोशन कर सकूं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.