Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग तेज: अनशन पर बैठे राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, NDA विधायक... मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल...

आंशिक बादल छाए, लुढ़केगा दिन का तापमान, ग्वालियर, चंबल संभाग में बूंदाबांदी के आसार

55

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय तीन मौसम प्रणालियों के असर से कुछ नमी आने का सिलसिला बना हुआ है। इससे राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में आंशिक बादल छाने लगे हैं। इसके चलते दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। हालांकि रात के समय हवाओं का रुख उत्तरी हो जाने से फिलहाल रात का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

जम्मू-कश्मीर में हो सकती है बर्फबारी

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी हो सकती है। पंजाब-हरियाणा में वर्षा होने की भी संभावना है। रविवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। बादलों की मौजूदगी के कारण रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। उधर रविवार को प्रदेश में सबसे कम 18.1 डिग्री सेल्सियस तापमान मलाजखंड में रिकार्ड किया गया।

इन इलाकों में वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू पर द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इसके असर से पंजाब के आसपास एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मध्य महाराष्ट्र के पास बने प्रति चक्रवात के प्रभाव से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। दक्षिणी हवा चलने से वातावरण में नमी आने लगी है। इस वजह से आंशिक बादल छाने लगे है। इस वजह से रविवार को अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। हालांकि रात के समय उत्तरी हवाएं चलने के कारण न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य के आसपास ही बना हुआ है।

बादल छंटने पर लुढ़केगा रात का पारा

रविवार-सोमवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना है। इससे बादल छंटने के बाद मध्य प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.