Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ...

छत्तीसगढ़ में बारिश पर अब लगेगा ब्रेक लेकिन नहीं बढ़ेगा अधिकतम तापमान मौसम विभाग का अपडेट

52

रायपुर। अब राजधानी सहित प्रदेशभर में बारिश का दौर थमता हुआ दिखाई दे रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून द्रोणिका अब पूर्वाेत्तर की ओर से होकर गुजर रही है, इसलिए प्रदेश के दक्षिणी हिस्से को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में बारिश के आसार कम नजर आ रहे हैं।

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जबकि रायपुर शहर में आकाश सामान्यत: मेघमय रहने के आसार हैं और रात तक गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।

बारिश की गतिविधियों में कमी होना तो लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसी बीच रविवार को दिनभर बादलों की आंख मिचौली के बाद देर शाम बारिश ने राहत दी। वहीं, प्रदेश में अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस बीजापुर और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया।

इस तरह विचरण कर रही मानसून द्रोणिका

एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बिहार और उसके आसपास बना हुआ है, जो माध्य समुद्रतल से 1.5 किमी ऊपर तक विस्तारित है। वहीं, माध्य समुद्र तल से मानसून द्रोणिका अमृतसर, यमुनानगर, बरेली, गोरखपुर, पटना, मालदा और पूर्व की ओर से होते हुए मिजोरम से होकर गुजर रही है।

इन क्षेत्राें में हुई वर्षा

रविवार को प्रदेश के कम हिस्सों में ही बारिश देखने को मिली। जिसमें लोहांडीगुड़ा, ओरछा में अधिकतम तीन सेमी, जगदलपुर, सरायपाली, धरमजयगढ़, शंकरगढ़ में दो सेमी, बसना, कुसमी, पलारी, लाभांडीह, बस्तर, पथरिया, पिथौरा, बास्तानार में एक सेमी, जबकि अन्य कुछ स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.