Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
विदिशा में बारिश का कहर: गांव में घुसा उफनता पानी, छतों पर फंसे 20 ग्रामीणों को बोट से निकाला सुरक्ष... राजगढ़ दर्दनाक हादसा: देवास के 11 लोगों से भरी ईको कार नाले में बही, SDM रोहित बमौरे ने की 9 मौतों क... जबलपुर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: पंचायत बाबू सुभाष शर्मा के 5 ठिकानों पर छापा, मिली साढ़े 5 गुना अधिक... शहडोल में लापता तोते 'गोपी' की अनोखी तलाश, पूर्व सैनिक परिवार ने रखा ₹21,000 का नकद इनाम छतरपुर में दर्दनाक हादसा: बेंगलुरु में कार्यरत 28 वर्षीय इंजीनियर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, र... जबलपुर में 'बोल बम' के जयकारों से गुंजायमान हुआ माहौल, रांझी में निकाली गई भव्य संस्कार कांवड़ यात्र... कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा... उज्जैन महाकाल मंदिर: भस्म आरती में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, जानें कैसे हुआ बाबा का पंचामृत अभिषे... केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने BAPS के प्रसिद्ध विद्वान स्वामी भद्रेशदास को 'वेदान्तविद्या-विश्वग... खगड़िया में फर्जी IAS मनीष गुप्ता गिरफ्तार, घर से टेस्ला कार, 20 क्रेडिट कार्ड व बारहसिंगा के सींग ब...

टीकमगढ़ की बेटी इजराइल में फंसी, पिता ने पीएम से की मदद की गुहार

34

टीकमगढ़। हमास के खिलाफ छिड़े युद्ध के बीच इजराइल में टीकमगढ़ जिले की एक बेटी फंसी हुई है। पिता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उसकी सकुशल वापसी की अपील की है।

स्वाति कृषि से एमएससी करने गई है

शिवधाम कुंडेश्वर निवासी राजेंद्र सिरौठिया ने बताया कि उनकी बेटी स्वाति कृषि से एमएससी करने नवंबर 2019 में इजराइल गई थी। इसी साल अक्टूबर में उसकी डिग्री कंप्लीट होनी है।

वापसी 30 अक्‍टूबर को थी

30 अक्टूबर को उसका भारत वापसी का वीजा था, लेकिन अचानक से इजराइल और हमास के बीच जंग छिड़ गई। ऐसे में स्वाति इजराइल में फंस कर रह गई है। उनका कहना है कि वहां पर स्थिति बहुत खराब है।

फोन पर बताया वहां का हाल

मंगलवार को उनकी स्वाति से अंतिम बार बात हुई थी, जिसमें उसने बताया कि जैसे ही बमबारी या अन्य कोई खतरा होता है, तो हास्टल द्वारा डेढ़ मिनिट पहले अलार्म बजा दिया जाता है। ऐसे में सभी बंकर में चले जाते है। अधिकांश समय बंकर में ही बिताना पड़ता है। स्वाति के अनुसार वहां पर भारत के कई छात्र फंसे हैं। स्वाति अक्टूबर 2022 में घर आई थी। अभी वहां पर उसकी थीसिस चल रही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.