Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

शुभमन गिल अस्पताल में भर्ती पाकिस्तान के खिलाफ भी खेलना संदिग्ध

47

इंदौर। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (ICC ODI World Cup 2023) में भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान से है। यह मैच 11 अक्टूबर, बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

टीम इंडिया से जुड़ी ताजा खबर यह है कि डेंगू से पीड़ित स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubhman Gill) की तबीयत और बिगड़ गई है। उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुष्टि कर दी है कि शुभमन दूसरे वनडे में भी नहीं खेल पाएंगे, लेकिन अब हालत बिगड़ने के बाद उनका पाकिस्तान के खिलाफ भी खेलना संदिग्ध है। विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 14 अक्टूबर को खेला जाना है।

टीम के साथ दिल्ली नहीं पहुंचे शुभमन गिल

बीसीसीआई ने बताया कि शुभमन गिल अभी चेन्नई में रही रहेंगे। उन्हें आराम की सलाह दी गई है। टीम इंडिया ने अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत जीत से की है। चेन्नई वनडे में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी। अब दिल्ली में भी बड़ी जीत की रणनीति बनाई जा रही है।

शुभमन गिल के टीम में शामिल नहीं होने का मतलब है कि ईशान किशन पारी की शुरुआत करेंगे। उनके साथ कप्तान रोहित शर्मा होंगे। बल्लेबाजी क्रम में तीसरे नंबर पर विराट कोहली है। चौथा नंबर केएल राहुल का है।

केएल राहुल को टीम की सबसे मजबूत कड़ी बताया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने जीत में अहम भूमिका निभाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.