Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

एप के माध्यम से पनागर विधानसभा क्षेत्र से आई पहली शिकायत

48

जबलपुर । निर्वाचन आयोग द्वारा आम जन के लिए एक एप लांच किया गया है। इस एप के माध्यम से नागरिक चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन एवं निर्वाचन से संबंधित अन्य प्रकार की शिकायतें कर सकते हैं। आयोग के निर्देश पर यह एप शुरू किया जा चुका है। एप के माध्यम से मंगलवार को पहली शिकायत पनागर विधानसभा क्षेत्र से आई। इसी कड़ी में दूसरी शिकायत भी पनागर से ही आई। जिनकी जांच कर आरओ के माध्यम से उनका निराकरण करा दिया गया।

क्षति नहीं पहुंचने देने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग ने एप लांच किया

शिकायत कर्ता की गोपनीयता बरकरार रखने और उसे किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचने देने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग ने सी-विजिल एप लांच किया। इस एप के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों काे त्वरित रूप से फोलो कर 100 मिनट के अंदर संबंधित शिकायत का समाधान करने के निर्देश आयोग की ओर से दिए गए हैं। शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत सीधे जिला स्तर पर आती है। वहां से तत्काल शिकायत का विवरण एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वाड टीम) को ट्रांसफर किया जाता है। एफएसटी मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट संबंधित आरओ (रिटर्निंग आफीसर) को देती है, जो तथ्यों के आधार पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए बाध्य है।

प्रक्रिया कम्पलीट करने के लिए समय सीमा 100 मिनट निर्धारित

इस पूरी प्रक्रिया कम्पलीट करने के लिए समय सीमा 100 मिनट निर्धारित की गई है। मंगलवार का प्राप्त पहली शिकायत यह रही कि 108 एम्बुलेंस में कुछ जनप्रतिनिधियों के चित्र बने हैं। इसी प्रकार से दूसरी शिकायत में भी किसी स्थान पर राजनेताओं के बैनर पोस्टर लगे होने का उल्लेख रहा है। इन दिनों शिकायतों पर तत्काल उचित कार्रवाई कर शिकायतों का निराकरण कर दिया गया। आयोग की ओर से सख्त निर्देश हैं कि किसी भी शिकायतकर्ता के बारे में जानकारी किसी से साझा नहीं की जा सकती।

प्रत्येक विधानसभा में हैं 10 एफएसटी

आचार संहिता के उल्लंघन की मानीटरिंग के लिए विधानसभा वार एफएसटी का गठन किया गया है। प्रत्येक विधान सभा में हर समय तीन टीमें सक्रिया रहेंगी। ये टीमें तीन शिफ्ट में काम करेंगी। इस तरह से प्रत्येक विधानसभा में 24 घंटे के दौरान नौ टीमें सक्रिय रहेंगी। इनके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक टीम को रिजर्व में रखा गया है। इस प्रकार से जिले में कुल 80 एफएसटी काम बनाई गई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.