Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

सुअर पकड़ने गए नगर निगम अमले पर हमला, आरोपितों के खिलाफ थाने में शिकायत

41
भोपाल। ट्रासंपोर्ट नगर में सुअरों को पकड़ने पहुंचे नगर निगम अमले पर सुअर पालकों ने हमला कर दिया। साथ ही वार्ड 62 के दरोगा को जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की। घटना सोमवार की है। इसकी शिकायत नगर निगम अधिकारियों ने बिलखिरिया थाने में दर्ज कराई है। हालांकि अब तक आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जोन 14 के एएचओ और पिग स्क्वाड प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि ट्रासपोर्ट नगर में अवैध रूप से सुअर पालन हो रहा है। ये सुअर आसपास की कालोनियों और बस्तियों में घूमकर गंदगी फैलाते हैं। इन सुअरों को पकड़ने के लिए जोन क्रमांक 15 से एएचओ ने मदद मांगी थी। जिसके बाद मौके पर पिग स्क्वाड के कर्मचारियों को भेजा गया। लेकिन सुअर को पकड़ने के दौरान इसे पालने वाले विवाद करने लगे और वार्ड 62 के दरोगा सुनील कोटियाना पर हमला कर दिया। हालांकि अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपित ने सुनील कोटियाना को धमकी देते हुए कहा कि आगे से यहां सुअर पकड़ने आए तो जान से खत्म कर देंगे। इस मामले में पिंग स्क्वाड द्वारा थाना बिलखिरिया में शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने व हमले का प्रयास एवं जान से मारने की धमकी देने वालों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई है।

आरोपितों का साथ दे रहे कर्मचारी को हटाया

जब पिग स्क्वाड द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर में कार्रवाई की जा रही थी, उस समय आरोपितों के पक्ष में नगर निगम का दैनिक वेतनभोगी रोहन भी बहस करने आ गया। वह वर्तमान में जोन क्रमांक 16 में वाहन चलाने का काम करता है। जब इसकी जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को लगी तो अपर आयुक्त विनीत तिवारी ने उसे सेवा से पृथक कर दिया। बता दें कि नगर निगम भोपाल द्वारा पिग फ्री सिटी अभियान के अंतर्गत आवारा सुअर पालकों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है और इसी क्रम में नगर निगम भोपाल की ओर से न्यायालय में भी चालान प्रस्तुत किए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.