Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ayodhya Crime News: चढ़ावा चोरी कांड में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, सभी 8 आरोपियों के खिलाफ अदालत में ... Legal Action on Youtuber: निशु आजाद और संजय आजाद के खिलाफ FIR की मांग, पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस क... Haryana Crime News: पुलिस जांच से असंतुष्ट मृतका के पिता पहुंचे अदालत, स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने... Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल...

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के तोरखम बार्डर पर फायरिंग, सीमा पर आवाजाही की बंद

40

पेशावर। तालिबान शासित अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता चला जा रहा है। पाकिस्तान के रक्षा सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आई है कि दोनों देशों के बीच मुख्य सीमा पर बुधवार के दिन अचानक फायरिंग की घटना हुई। इसके बाद बार्डर को बंद कर दिया है।

फायरिंग की आवाज सुन दहशत में आ गए लोग

पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर बसे लोगों का कहना है कि तोरखम बार्डर पर अचानक फायरिंग शुरू हो गई। इसकी आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए थे। फायरिंग की घटना के बाद बार्डर पर आवाजाही को बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में अब तालिबान की सरकार है।

पाकिस्तान और तालिबान के सुरक्षा बलों में फायरिंग

पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी ने समाचार एजेंसी रायटर को बताया कि बुधवार को सीमा पर पाकिस्तान और तालिबान के सुरक्षा बलों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इस फायरिंग में किसी के हलाहत होने की घटना सामने नहीं आई है।

फायरिंग की घटना पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान चुप

पाकिस्तान और अफगानिस्तान की तोरखम बार्डर पर हुई फायरिंग के मामले में दोनों ही देशों के विदेशी कार्यालय के अधिकारियों की ओर से अभी कोई भी बयान सामने नहीं आया है। दोनों देशों के सुरक्षाबलों के बीच तनाव का यह मामला पहला नहीं है, इनमें सीमा को लेकर विवाद पहले से चला आ रहा है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बार्डर पहले भी हुई है बंद

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तोरखम बार्डर को पहले भी बंद किया जा चुका है। दरअसल इसी बार्डर से दोनों देशों के लोग आते-जाते हैं। इस साल फरवरी में भी तोरखम बार्डर को विवाद के बाद बंद कर दिया गया था। इसकी वजह से बड़ी संख्या में दोनों ओर से आने-जाने वाले ट्रक फंस गए हैं। उधर अभी तक यह साफ भी नहीं हो पाया है कि आखिर दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद फायरिंग हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.