Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

भारी बारिश में रानी कमलापति स्टेशन पानी-पानी, यात्री हुए परेशान

63
भोपाल। शहर में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से जनजीवन पर भी असर पड़ रहा है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शहर में रुक-रुककर भारी बारिश हुई, जिससे कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई। विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस रानी कमलापति रेलवे स्टेशन भी इससे अछूता नहीं रहा। यहां पर भी कुछ जगहों पर पानी भर गया, जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ घंटे की बारिश में रानी कमलापति वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की पोल खुलती नजर आई। स्टेशन पर प्रवेश करते ही डोम से पानी गिरने से प्लेटफार्म पर लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। रेलवे स्टेशन की नालियों की नियमित सफाई नहीं होने कारण वह चोक हो गईं थी। जब लगातार वर्षा हुई तो पानी की निकासी नहीं हो सकी और रेल पटरियों के साथ प्लेटफार्म पर पानी भर गया। स्टेशन पर पांच प्लेटफार्म है, इसमें से दो प्लेटफार्म पर जलभराव देखा गया। यात्रियों ने इसकी शिकायत स्टेशन प्रबंधन से की। इसके बाद वहां पर कर्मचारी पानी निकासी का इंतजाम करते नजर आए।

स्टेशन पर लगी दुकान के पास पानी-पानी

रानी कमलापति स्टेशन के तीन और चार नंबर प्लेटफार्म पर जाने वाले रास्ते पर बनी दुकानों के आस-पास पानी भरा हुआ था। जलभराव की वजह से यात्रियों को खाने की दुकान पर जाने में भी परेशानी हुई। लंबे समय तक पानी भरे रहने के बावजूद सफाई कर्मचारी प्लेटफार्म पर नहीं पहुंचे। पानी कुछ समय के लिए रुका, जिसके बाद रेलवे के कुछ अधिकारी स्टेशन पहुंचे और उनके निर्देश पर पानी निकासी के इंतजाम किए गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.