Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP News: आखिर क्यों हुई भागीरथपुरा में इतनी मौतें? विधानसभा में सरकार ने दिया जवाब, 20 मौतों की आधिक... MP Budget 2047: 'विजन' या 'आंकड़ों का मायाजाल'? मोहन सरकार के बजट पर विपक्ष ने ऐसे खोली पोल! 'भाजपा में घुटन महसूस हो रही थी', कनुप्रिया का बड़ा बयान- काम तो छोड़िए वहां बोलने की भी आजादी नहीं! MP News: शहडोल के हॉस्टल में बड़ी सुरक्षा चूक! पाइप के सहारे नीचे उतरी छात्रा, पुलिस तलाश में जुटी Farmers Protest: भारत-अमेरिका डील को किसान नेता ने बताया 'खतरनाक', मार्च में दिल्ली के रामलीला मैदान... Rewa Doctor Viral Video: बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा! पत्नी ने डॉक्टर पति को गर्लफ्रेंड संग पकड़ा, जम... Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी, अब ऑनलाइन बुक होगी 'संध्या आरती'; जानें तरीका T20 World Cup 2028: हार के बाद भी ऑस्ट्रेलिया की 'बल्ले-बल्ले', बांग्लादेश की शानदार वापसी; देखें 12... Rajpal Yadav Demand: 'जेलों को सुधार केंद्र बनाएं', राजपाल यादव ने जेल के भीतर स्मोकिंग एरिया बनाने ... Maryam Nawaz Jet: शानदार सोफा, बेडरूम और हाई-टेक फीचर्स; देखें मरियम नवाज के नए विमान की Inside Phot...

इंदौर में दिन के साथ रात के तापमान में हुआ इजाफा

21

इंदौर। शहर में दिन में निकल रही धूप के बाद रात में हवाओं का रुख पश्चिमी होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोमवार सुबह शहर में पश्चिमी उत्तर पश्चिमी हवाएं 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। सोमवार सुबह धुन्ध का असर रहा और न्यूनतम दृश्यता तीन हजार मीटर दर्ज की गई। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित प्रदेश के 43 जिलों से मानसून पहले ही विदा हो चुका है, जबकि जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के नौ जिलों से भी आज मानसून की विदाई हो जाएगी। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करेगा। इससे प्रदेश में कुछ नमी आ सकती है। इसके प्रभाव से कहीं-कहीं मध्य प्रदेश में बादल छाए रह सकते हैं।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक, सोमवार को ग्वालियर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान से 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में 35.2, नर्मदापुरम में 34.9, इंदौर में 34, जबलपुर में 34.8, खजुराहो में 36.4, सागर में 35.6 डिग्री, रीवा में 35.2 डिग्री, सतना में 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। मानसून की वापसी के साथ रात के तापमान में भी सामान्य के आसपास बने हुए है। हवाओं का रुख बदलने से न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.