Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बुढ़वा से शहडोल आ रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्री घायल

25

शहडोल। सोमवार की सुबह तकरीबन पौने ग्यारह बजे जयसिंहनगर और गोहपारू के बीच खाननौधी गांव के निकट स्थित सैनिक ढाबा के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार यात्री घायल हो गए हैं ।

बैल को बचाने के चक्कर में पलटी बस

जानकारी के मुताबिक यह बस बुढ़वा से शहडोल की ओर सवारी लेकर आ रही थी लोगों का कहना है कि बस काफी तेज गति से आ रही थी तभी अचानक रास्ते में एक बैल आ गया और इस बैल को बचाने के चक्कर में बस चालक का बस के ऊपर से नियंत्रण खो गया जिसके चलते बस पलट गई।

बैल की इस घटना में मौत हो गई है जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। नफीस कंपनी की बस क्रमांक एमपी 18 पी 5786 यात्रियों को लेकर शहडोल आ रही थी तब यह घटना हुई है ।

घायलों को भेजा अस्‍पताल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई घायल यात्रियों को जिला अस्पताल शहडोल लाया जा रहा है । इसी दौरान विधायक जय सिंह मरावी जयसिंह नगर से लौट रहे थे तो वह भी मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। पुलिस घायल यात्रियों को शहडोल जिला अस्पताल भेज रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.