Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि... Chhattisgarh BJP News: रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंग... Guru Balakdas Jayanti: पंडरिया में धूमधाम से मनी गुरु बालकदास की 221वीं जयंती, 30 गांवों में निकली भ... NTPC Korba Blackout: एनटीपीसी कोरबा की सभी 7 यूनिट्स एक साथ ट्रिप, 7 राज्यों में गहराया बिजली संकट Jashpur News: 850 साल पुराने रियासतकालीन बालाजी मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, राजपरिवार ने झु... CGPSC State Service Exam: कम अभ्यर्थियों के चयन पर सीजीपीएससी का स्पष्टीकरण, 21 सितंबर से साक्षात्का... रायगढ़ जिले के लिए गौरव का पल: प्राथमिक शाला सेमरा की दो शिक्षिकाएं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम... रायपुर में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह: 63 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, 4 को मिला स्मृति ...

घर में होगा देवी लक्ष्मी का आगमन, तुलसी को चढ़ाएं कच्चा दूध, जानें क्या कहते हैं वास्तु एक्सपर्ट

46

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी के पौधे में देवी लक्ष्मी का होता है। साथ ही तुलसी के पौधे से सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है। वास्तु शास्त्र में भी तुलसी के पौधे के महत्व को बताया गया है और इसे घर में रखना उत्तम माना गया है। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, हिंदू धर्म में जहां तुलसी को भगवान विष्णु का प्रिय माना गया है। तुलसी के बगैर कभी भी भगवान विष्णु का प्रसाद तैयार नहीं होता है। ऐसे में यदि आप भी घर में तुलसी लगा रहे हैं तो इन बातों की सावधानी रखना चाहिए, जिससे घर में देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

वास्तुशास्त्र के अनुसार, गुरुवार को तुलसी के पौधे में एक छोटी नली बांधने का भी उपाय कर सकते हैं। ऐसा करने से भी देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वास्तु मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

तुलसी को चढ़ाएं कच्चा दूध

वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, शुक्रवार को तुलसी के पौधे में थोड़ा कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भी देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है, उन्हें विशेष रूप से तुलसी को कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में ऐश्वर्य, वैभव, धन की वृद्धि होती है।

रविवार व एकादशी को न चढ़ाएं जल

पौराणिक मान्यता के मुताबिक, रविवार और एकादशी व्रत के दिन तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा शेष दिन रोज सुबह तुलसी को जल जरूर चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा शाम के समय रोज तुलसी के पास दीपक जलाकर संध्या वंदन करने से भी देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.