Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...

मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन कर बोले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान-सीधी के साथ हुआ न्याय

56

सीधी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे सीधी पहुंचे। मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर दूर के नौढिया स्थित मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सौभाग्य का दिन है सीधी जिले में मेडिकल कॉलेज खुल जाने से अब यहां के लोगों को रीवा, सतना और भोपाल नहीं जाना पड़ेगा। अब सीधी के साथ हुआ है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेडिकल कॉलेज वैदिक मंत्र के साथ भूमि पूजन किया। इस दौरान कन्या पूजन भी किया गया। भूमि पूजन में सांसद रीती पाठक, सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला, चुरहट विधायक शरदेंदु तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

डुमना विमानतल पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत

जबलपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का डुमना एयरपोर्ट आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। चौहान दोपहर लगभग 12.45 बजे ट्रांजिट विजिट पर भोपाल से डुमना पहुंचे थे। विमानतल पर मुख्यमंत्री का स्वागत विधायक सुशील कुमार तिवारी इंदु, पूर्व मंत्री शरद जैन, अभिलाष पांडे आदि ने किया। इस अवसर पर संभागायुक्त अभय वर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी भी मौजूद रहे।

नौढ़िया में प्रस्तावित मेडिकल कालेज परिसर निर्माण स्थल में मुख्यमंत्री वैदिक रीति से भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री समारोह में 165 करोड़ 74 लाख रुपये के 12 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री 10 करोड़ 53 लाख रुपये के 7 निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान 24 करोड़ 8 लाख 84 हजार रूपये लागत के 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल रामपुर नैकिन का शिलान्‍यास करेंगे।

38 करोड़ 39 लाख रूपये लागत से बन रहे सीएम राइज विद्यालय मझौली, आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत 31 करोड़ 91 लाख 81 हजार रूपये लागत के सीएम राइज विद्यालय कुसमी तथा 35 करोड़ 56 लाख रूपये लागत के सीएम राइज विद्यालय रामपुर नैकिन का शिलायांस करेंगे।

आदिवासी विकास विभाग के तहत 31 करोड़ 15 हजार रूपये लागत के कन्या शिक्षा परिसर कुसमी, लोक शिक्षण अंतर्गत एक करोड़ 23 लाख 20 हजार रूपये लागत के शासकीय हाई स्कूल पांड तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग अंतर्गत 87.25 लाख रूपये लागत के सीधी में सामुदायिक भवन का निर्माण का शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री 94 लाख 98 हजार रूपये लागत के पतुलखी में तालाब में घाट निर्माण तथा ग्राम कुचवाही में हनुमान मंदिर के पास 25 लाख रूपये लागत सीढ़ियों तथा घाटों का निर्माण का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री 50-50 लाख रूपये लागत के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुसमी, सिहावल एवं रामपुर नैकिन ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन निर्माण का शिलायांस करेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 3 करोड़ 79 लाख रूपये लागत के भदौरा से खोखरा, 2 करोड़ 17 लाख रूपये लागत के बम्हनी मगरोहर रोड से कोनिया सड़क का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री एक करोड़ 75 लाख रूपये लागत के शासकीय उमावि भवन अमिलई, 73 लाख 86 हजार रूपये लागत के प्रयोगशाला भवन शासकीय उमावि भवन ममदर, 73 लाख 86 हजार रूपये लागत के प्रयोगशाला भवन शासकीय उच्च. विद्यालय भवन धुम्मा का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री 73 लाख 86 हजार रूपये लागत के प्रयोगशाला भवन शासकीय उमावि भवन पोखरा एवं उप संचालक सह परियोजना संचालक आत्मा सीधी अंतर्गत 61 लाख 5 हजार रूपये लागत के परियोजना संचालक आत्मा भवन के निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे।

सीधी में करेंगे जनदर्शन

मुख्यमंत्री सीधी में मेडिकल कालेज भवन परिसर के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करने के बाद जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे। जनदर्शन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन में आमजनता को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का जनदर्शन कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के पास अंबेडकर चौराहा से आरंभ होगा। चौहान डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन चढ़ाकर जनदर्शन का आरंभ करेंगे।

इसके बाद मुख्य मार्ग से होते हुए मुख्यमंत्री हास्पिटल चौराहा पहुंचेंगे। अस्पताल चौक में जनसंवाद करते हुए मुख्यमंत्री पूजा पार्क पहुंचेंगे। आमजनों से भेंट करते हुए सीधी के मुख्य बाजार से होते हुए गांधी चौक एवं पुराना बस स्टैण्ड से होते हुए लालता चौक से फूलमती माता मंदिर में जनदर्शन यात्रा का समापन करेंगे। जनदर्शन के दौरान लाड़ली लक्ष्मी बेटियों, लाड़ली बहना सेना, युवाओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न समुदाय के लोगों से जनसंवाद करेंगे

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.