Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

महू के इंफेंट्री स्कूल से लापता हुए उत्‍तर प्रदेश के युवा लेफ्टिनेंट अधिकारी मोहित गुप्ता

47

महू। महू के इंफेंट्री स्कूल में लेफ्टिनेंट मोहित गुप्ता पिछले दो दिनों से लापता है। इस पर महू कोतवाली थाने में गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज किया गया है। युवा लेफ्टिनेंट गुप्ता छह अक्टूबर को प्रतिदिन सुबह होने वाली पीटी में नहीं आए तो उनके लापता होने की जानकारी पता चली।

सेना के अधिकारियों ने पहले लेफ्टिनेंट का कमरा देखा। इसके बाद अन्य जगह भी तलाश करने पर जब लेफ्टिनेंट नहीं मिले तो पुलिस में प्रकरण दर्ज करवाया गया। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार लेफ्टिनेंट मोहित गुप्ता उत्तर प्रदेश के एटा के ग्राम श्रीनगर के निवासी हैं। वह इंफेंट्री स्कूल में ट्रेनिंग कोर्स में थे। नियमानुसार प्रतिदिन सभी अधिकारियों को छह बजे पीटी में भाग लेना होता है, पर छह अक्टूबर को वह पीटी में नहीं आए। इसके बाद लेफ्टिनेंट गुप्ता के कमरे में उन्हें ढूंढा गया पर वह वहां भी नहीं मिले। पुलिस ने कैंपस में भी तलाश की।

नियमानुसार किसी को भी बाहर जाना है तो उसे आउट पास बनाना होता है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसकी सूचना देना पड़ती है, पर गुप्ता का इस तरह का कोई रिकार्ड नहीं मिला।

पुलिस ने गुप्ता के स्वजन से भी बात की। साथ ही दोस्तों और अन्य परिचितों से पुलिस संपर्क कर रही है। इसके अतिरिक्त काल रिकार्ड भी खंगाले जा रहे हैं। लेफ्टिनेंट गुप्ता का फोन बंद आ रहा है।

पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं

लेफ्टिनेंट मोहित गुप्ता की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने गुप्ता के स्वजन से भी संपर्क किया है। साथ ही नियमानुसार जांच कर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

-सुनील कुमार मेहता, ग्रामीण एसपी, इंदौर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.