Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

खदान में नहाने गए दो बालकों की पानी में डूबने से मौत

48
कटनी। कुठला थाना की बिलहरी चौकी के करहिया गांव के पास मुरूम की खुली खदान में भरे पानी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बच्चों को ग्रामीणों की मदद से खोजा गया और बाहर निकालते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने मर्ग कायम किया है और शव पोस्टमार्टम को भेजे गए। बिलहरी चौकी प्रभारी गाेपाल विश्वकर्मा ने बताया कि रविवार की दोपहर को करहिया गांव निवासी आनंद पिता दलबहादुर वासुदेव 12 वर्ष और कुलदीप पिता रवि कनौरिया आठ वर्ष दोनों गांव में साइकिल चला रहे थे।

दोपहर दो बजे के लगभग अचानक से दोनों करहिया व मतवारी गांव बीच मुरूम की खुली खदान में पहुंच गए और नहाने के लिए उतरे लेकिन वापस नहीं लौटे। आसपास के लोगों ने जब काफी देर तक दोनों बच्चों को बाहर निकलते नहीं देखा तो स्वजनों व गांववालों को सूचना दी।

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई। इस बीच ग्रामीणों ने बालकों की खदान में खोजबीन शुरू कर दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और इस बीच ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आनंद को खोज निकाला। जिस समय उसे बाहर निकाला गया, उसकी सांस चल रही थी।

स्वजन तत्काल उसे वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं आनंद के बाद कुलदीप को भी ग्रामीणों ने खदान से खोज लिया लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम को भेजा और मामले की जांच कर रही है।

बुझा एकलौता चिराग, खदान में नहीं सुरक्षा व्यवस्था

करहिया निवासी दल बहादुर वासुदेव का पुत्र आनंद घर में एकलौता बेटा था और उसके कोई भी भाई बहन नहीं थे। बताया जाता है कि उनका एक पुत्र आनंद से पहले हुआ था, जिसकी पैदा होने के बाद ही मौत हो गई थी। एकलौते बेटे को खोने पर माता-पिता चिकित्सकों से बदहवास होकर बेटे को बचा लेने की गुहार लगाकर रोते रहे।

वहीं करहिया गांव के लोगों का कहना है कि दोनों गांव के बीच मुरूम की खदान किसी बनर्जी की है। जिसमें खुदाई के साथ उसकी सुरक्षा के इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं। आसपास किसानों के खेतों की सुरक्षा बाड़ बस है। उनका कहना है कि वर्तमान में खदान में पानी अधिक है और इसी के चलते नहाने गए दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.