Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...

मिस्त्र में पुलिस अधिकारी ने पर्यटकों पर चलाई गोली, दो इजरायली नागिरकों सहित तीन की मौत

61

काहिरा। मिस्त्र में इजरायली पर्यटकों की गोलीबारी में मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि मिस्त्र के एक पुलिस अधिकारी ने घूमने आए इजरायल के नागरिकों पर गोली चला दी, जिसमें दो इजरायली नागिरकों और एक मिस्त्र नागरिक की मौके पर ही मौत हो गई।

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि स्थानीय मीडिया ने इस घटना की पुष्टि कर बताया कि मिस्त्र के एक पुलिस अधिकारी ने दो इजरायली नागरिकों पर गोली चला दी। इसमें दोनों इजरायल के नागरिकों की जान चली गई। पुलिस ने आरोपित अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधिकारी ने गोलीबारी की है, जिसमें एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। मिस्त्र के विदेश मंत्रालय का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि हम रिपोर्ट की जांच कर रहे हैं। अलेक्जेंड्रिया शहर में इजरायल के नागरिकों पर गोली चलाई गई है।

मिस्त्र के नागरिक की मौत

पुलिस अधिकारी की इस गोलीबारी में एक मिस्त्र के नागरिक की भी मौत हो गई। अलेक्जेंड्रिया में पोम्पी के स्तंभ स्थल के पास पुलिस अधिकारी ने गोलीबारी की। पुलिसकर्मी ने अपने ही हथियार से घटना को अंजाम दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.