Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

क्रिप्टों करेंसी में निवेश का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, महासमुंद जिले के तीन आरोपितों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

63

रायपुर। राजधानी में क्रिप्टों करेंसी नेटवर्क मार्केटिंग प्रोजेक्ट में पैसा लगाने पर छह महीने में दोगुना रकम करने का झांसा देकर एक बीमा कंपनी की महिला कर्मी से तीन लोगों ने 30 लाख 25 हजार रूपये ठग लिए।ठगी की शिकार युवती की शिकायत पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने महासमुंद जिले के तीन आरोपितों के खिलाफ चार सौ बीसी का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस में कार्यरत शांतिनगर,भारत माता चौक निवासी कुमारी ललिता सोना(34) का खुद का व्यापार है। एक सितंबर 2022 को उनके मोबाइल पर 9827262080 नंबर से सरायपाली,महासमुंद निवासी तेज कुमार पुरी ने काल कर खुद क्रिप्टो करेंसी से संबंधित किसी प्रोजेक्ट में काम करना और उसमें पैसा लगाने पर छह महीने में रकम दोगुना करने का आश्वासन दिया।

इसके बाद वह लगातार पैसा निवेश करने प्रेरित करता रहा। इस दौरान तेज कुमार ने छह सितंबर 2022 को वीआइपी चौक के पास स्थित ट्रिटोन होटल में उस प्रोजेक्ट के संबंध में साथियों द्वारा एक सेमिनार आयोजित करने की जानकारी देकर आमंत्रित किया। ललिता सेमिनार में शामिल हुई,जहां तेज कुमार पुरी के साथ पिथौरा निवासी समीर कुमार मिश्रा, सत्यवती दुबे, किशोर कुमार, प्रेमलाला प्रधान, बालेश्वर प्रधान, चैतन कुमार साहू, घासीदास मानिकपुरी, तेजराम देवांगन, अरखीत दास, राकेश गुप्ता आदि मौजूद थे।

सभी से तेजकुमार ने ही परिचय कराया। इसके बाद 18 अक्टूबर को फिर से उसी होटल में बुलाकर तेज कुमार पुरी, समीर कुमार मिश्रा,सत्यवती दुबे ने नेटबैंकिंग के माध्यम से तेज कुमार पुरी के इंडियन बैंक के खाते में 4.50 लाख रूपये आरटीजीएस कराया। फिर आरोपितों ने मिलकर 27 दिसंबर 2022 तक किश्तों में नकद और अलग-अलग बैंक खातों में कुल 30 लाख 25 हजार रूपये जमा करा लिया।

दिसंबर में ही तेजकुमार ने निवेश किया गया पैसा दोगुना वापस लौटाने की गारंटी देते हुए आइडीबीआइ और एसबीआइ का चार-चार चेक दिए थे। छह महीने बीत जाने के बाद ललिता ने आरोपितों का काल किया तो सभी का मोबाइल स्वीच आफ हो चुका था। बाद में दिए गए चेक को बैंक में जमा करने पर वह भी बाउंस हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.