Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

हमास-इजरायल के बीच हमले जारी, ईरान भी खुलकर सामने आया

38

तेल अवीव। इजरायल पर हमास के हमले (Israel Gaza Attack Live Update) के बाद हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। एक तरफ जहां हमास के हमले जारी हैं, वहीं इजरायल की सेना ने भी पलटवार शुरू कर दिया है।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमला पर बड़ा हमला करने का एलान किया है। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, हमास के आम नागरिकों से अपील है कि वे सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं, हम बड़ा हमला करने जा रहे हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल की सेना ने हमले शुरू भी कर दिए हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को मलबे में तब्दील करने की कमस खाई है।

ईरान ने हमले के लिए दी बधाई

इस बीच, ईरान भी खुलकर सामने आ गया है। उसने हमले के लिए हमास को बधाई दी। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई ने संसद में दोहराया कि उनके देश पूरी तरह से हमास के साथ है।

अमेरिका और ब्रिटेन ने किया इजरायल का समर्थन

इस बीच, अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों ने इजरायल का समर्थन किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बयान जारी कर कहा कि हम पूरी तरह से इजरायल के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद को तैयार हैं।

अमेरिका हमेशा इजराइल का समर्थन करेगा और चेतावनी दी कि इजराइल के किसी भी दुश्मन को हमलों का फायदा नहीं उठाना चाहिए।

अमेरिका इजरायल के साथ खड़ा है। हम उनका समर्थन करने में कभी असफल नहीं होंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वहां नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। – जो बाइडन, राष्ट्रपति, अमेरिका

इसी तरह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इजरायल का समर्थन करते हुए कहा है कि आतंकवाद को किसी भी स्थिति में सही नहीं ठहराया जा सकता है।

हमास के आतंकियों की ओर से इजरायल पर लगातार हमला जारी है। लगातार दूसरे दिन 150 मिसाइलें दागी गईं। इस तरह अब तक हुए हमलों में 300 से अधिक इजरायली नागरिकों के मारे जाने की सूचना है।

कुछ स्थानों पर लोगों को बंधक बनाए जाने की सूचना है। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे हैं। इजरायल की सेना आतंकियों के चंगुल से इन नागरिकों को छुड़ाना है

भारत, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देश इजरायल के साथ खड़े हैं, वहीं एक धड़ा ऐसा भी है जो हमास के हमलों को सही ठहरा रहा है। उनका कहना है कि इन हालात के लिए इजरायल ही जिम्मेदार है। आशंका जताई जा रही है कि क्या हालात बिगड़े तो ईरान भी जंग में कूदेगा। ऐसा हुआ तो तीसरा महायुद्ध होने की आशंका बढ़ जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.