Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज झारखंड के सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेंगे मुफ्त वाटरप्रूफ बैग, घर-घर सर्वे अभियान शुरू निशा भगत आत्महत्या मामले में बड़ा फैसला, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए सीबीआई जांच के आदेश छठ महापर्व के बाद रेलवे का बड़ा तोहफा, रांची और आसपास के यात्रियों के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे ... झारखंड की युवा क्रिकेटर कुमारी पलक का भारतीय अंडर-19 टीम में चयन, त्रिकोणीय श्रृंखला में दिखाएंगी जल...

दूसरे दिन अक्षय की फिल्म ने की शानदार कमाई, कमा डाले इतने करोड़

62

इंदौर। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘मिशन रानीगंज द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अक्षय की यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में वेस्ट बंगाल के कोयला खदान हादसे को दिखाया गया है। ‘मिशन रानीगंज’ में अक्षय ने जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाया है, जिन्होंने छह दर्जन से ज्यादा लोगों की जान बचाई थी। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर उम्मीद से काफी कम कमाई की। ‘मिशन रानीगंज’ ने 2.8 करोड़ की कमाई कर अपना खाता खोला था।

दूसरे दिन की इतनी कमाई

‘मिशन रानीगंज’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन अच्छी कमाई की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने शनिवार को करीब 4.70 करोड़ का बिजनेस किया है। ‘मिशन रानीगंज’ का डायरेक्शन टीनू सुरेश देसाई ने किया है। फिल्म की स्टोरी को इमोशनल टच के साथ दर्शकों के सामने पेश किया गया, जिसके कारण इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार की एक्टिंग को भी लोगों की सराहना मिल रही है।

दो फिल्मों से क्लैश हुई मिशन रानीगंज

बता दें कि इससे फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। यह फिल्म एडल्ट एजुकेशन पर आधारित थी। वहीं, ‘मिशन रानीगंज’ के साथ भूमि पेडनेकर की ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ और सनी देओल के बेटे राजवीर की फिल्म ‘दोनों’ भी रिलीज हुई है। इन फिल्मों में काफी टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि, ‘मिशन रानीगंज’ के साथ ये फिल्में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.