Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...

एमपी की इन महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 15 सौ रुपए, डिंडौरी में सीएम शिवराज ने की घोषणा

41

डिंडौरी। प्रदेश भर की विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, सहरिया व भरिया की महिलाओं को अब पोषण आहार के नाम पर प्रतिमाह एक हजार की जगह 15 सौ मिलेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहकों के हितलाभ वितरण कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से संबंधित विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाओं के खाते में राशि हस्तांंतरित की।

मुख्यमंत्री ने जनजाति कार्य विभाग के स्कूलों में अंशकालीन रसोईयों को प्रतिमाह चार हजार और पेसा मोबिलाइजरों को चार हजार की जगह छह हजार रूपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि जनपद मुख्यालय मेहंदवानी का शासकीय कालेज अब शंकर शाह रघुनाथ शाह के नाम से जाना जाएगा।

मुख्यमंत्री ने जिले के लगभग 57 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को जुता, चप्पल, साड़ी, कुप्पी और छतरी के लिए राशि का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री लगभग दो घंटे से अधिक समय से विलंब से पहुंचे। शासकीय चंद्रविजय कालेज परिसर में हैलीकाप्टर से उतरकर यहां से उन्होंने पुलिस लाइन मैदान तक रोड शो किया। जगह-जगह लोगों ने स्वागत कर फूल की वर्षा की। अलग अलग कर्मचारी संगठनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया।

मुख्यमंत्री ने छह जनजातीय होनहारों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आयोजित मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के अंतर्गत सामग्री वितरण कार्यक्रम के दौरान छह लोगों को जनजातीय सम्मान पुरस्कार से सम्मानित भी किया। पूर्व राज्यसभा सांसद सम्पतिया उईके को रानी दुर्गावती सम्मान, बुधपाल सिंह ठाकुर को वीर शंकर शाह व रघुनाथ शाह सम्मान, डॉ. तापस चकमा को ठक्कर बापा सम्मान, राजाराम कटारा को जननायक टंट्या भील सम्मान, स्व. राजाराम वास्कले को मरणोपरांत उनकी पत्नी को बादल भोई सम्मान और सीमा अलावा को प्रसिद्ध आदिवासी चित्रकार जनगण श्याम सम्मान से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने 182 करोड़ के 26 कार्यों का लोकापर्ण और 14 कार्यों का भूमिपूजन भी किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, वन मंत्री विजय शाह, डिंडौरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पंकज तेकाम, शहपुरा से ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते, विधायक ओमकार मरकाम सहित बडी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित जिले भर से आई महिलाएं शामिल रहीं।

सरकार नहीं हम चलाते हैं परिवार

मुख्यमंत्री ने कहा कि वो सरकार नहीं परिवार चलाते हैं। परिवार के लोगों की उन्हें चिंता है, इसलिए किसी भाई बहन को तेंदूपत्ता तोडते समय कांटा न चुभे इस कारण उन्हें जूता, चप्पल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाडली बहना से महिलाओं का घर परिवार में सम्मान बढा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनके पास पक्के आवास नहीं हैं उन्हें लाडली बहना आवास का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने मंच से ही यह भी घोषणा की कि बिना सहमति के कोई भी बांध नहीं बनाया जाएगा। किसी की जमीन छिनने नहीं देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.