Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

साल 2023 के बचे हुए दिन 3 राशियों के नाम, देवगुरु की कृपा से धनवान बनने के योग

43

इंदौर।  जब कोई ग्रह वक्री या मार्गी होता है। उसका राशियों पर प्रभाव पड़ता है। 4 सितंबर को बृहस्पति मेष राशि में वक्री हुए। 31 दिसंबर तक मेष राशि में गुरु देव रहेंगे। बृहस्पति धनु और मीन का स्वामी ग्रह है। मेष राशि में होने से इसका शुभ प्रभाव कुछ राशियों पर रहेगा। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए 2023 के बचे हुए दिन सुखद रहेगा।

मेष राशि

गुरु देव मेष राशि में वक्री है। उनका सबसे अधिक प्रभावी इसी राशि में दिखाई देगा। इस दौरान बृहस्पति मेष राशि के जातकों को धनवान बना सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग हैं। निवेश का प्लान है तो समय अनुकूल है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएंगे।

तुला राशि

बृहस्पति के वक्री होते ही तुला राशि वालों के लिए लाभकारी समय शुरू हो गया है। अक्टूबर से दिसंबर ये तीन महीने किसी वरदान से कम नहीं है। इस अवधि में चारों तरफ से धन की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा प्रवास का योग भी है। मनचाहे नतीजे भी मिलेंगे।

मीन राशि

बृहस्पति मीन राशि का स्वामी है। गुरु इस राशि के जातकों के वित्तीय संसाधनों का दायरा बढ़ा सकता है। दांपत्य जीवन में सुख की अनुभूति होगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगा। युवाओं के लिए सफलता के रास्ते प्रबल हैं। विदेश यात्रा की योजना साकार हो सकती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.