Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...

INTERPOL का Operation HAECHI, भारत समेत 40 देशों में साइबर फ्रॉड के पैसे बरामद

24

इंटरपोल की तरफ से एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. इंटरपोल ने 40 देशों के साथ मिलकर साइबर फ्रॉड के करीब 439 मिलियन डॉलर पैसों को बरामद किया है. इसमें 342 मिलियन डॉलर सरकारी पैसा और 97 मिलियन डॉलर नकदी- वर्चुअल संपत्ति शामिल है. इंटरपोल की तरफ से ये ऑपरेशन अप्रैल से अगस्त महीने के भीतर चलाया गया था.

इस ऑपरेशन में पुलिस और जांच एजेंसियों ने मिलकर 68,000 से ज्यादा बैंक खातों को ब्लॉक किया है. इसके अलावा लगभग 400 क्रिप्टो वॉलेट फ्रीज किए हैं. इंटरपोल ने 16 मिलियन डॉलर संदिग्ध अवैध पैसा जो इस तरह के अपराध से कमाया गया था. उसे क्रिप्टो वॉलेट से बरामद किया है.

इंटरपोल ने Operation HAECHI VI के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. इस ऑपरेशन का टारगेट 7 तरह के साइबर फ्रॉड शामिल थे. इनमें वॉइस फिशिंग से लेकर रोमांस स्कैम तक शामिल है.

ये हैं वो 7 फ्रॉड

  • वॉइस फ़िशिंग
  • रोमांस स्कैम
  • ऑनलाइन सेक्सटॉर्शन
  • निवेश धोखाधड़ी
  • अवैध ऑनलाइन जुआ से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग
  • बिजनेस ईमेल कॉम्प्रोमाइज
  • ई-कॉमर्स फ्रॉड

इन देशों में हुई सबसे ज्यादा कार्रवाई

फिलीपींस: POGO से जुड़े कई मामलों की जांच की गई.

मकाऊ, चीन: मोबाइल और ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ छापेमारी की गई.

ब्राज़ील: इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग फ्रॉड को रोकने के लिए ऑपरेशन चलाया गया.

पुर्तगाल: सामाजिक सुरक्षा फंड्स से चोरी करने वाले गिरोह को तहस-नहस किया. इसमें टीम ने 45 आरोपी गिरफ्तार किए हैं. इसके साथ ही 228,000 यूरो बरामद किए गए हैं.

थाईलैंड: बिजनेस ईमेल स्कैम से 6.6 मिलियन डॉलर की चोरी रोकी गई है.

मलेशिया: स्कैम गिरोह से दर्जनों लैपटॉप और सिम कार्ड जब्त किए गए.

कोरिया-दुबई लिंक: धोखाधड़ी से चोरी की गई 6.6 बिलियन KRW (लगभग 3.91 मिलियन डॉलर) रकम को I-GRIP सिस्टम के जरिए रोका और लौटाया गया.

वैश्विक सहयोग का बेहतरीन उदाहरण- डायरेक्टर थेओस बैडेगे

INTERPOL के Financial Crime और Anti-Corruption सेंटर के डायरेक्टर थेओस बैडेगे ने कहा कि “बहुत लोग सोचते हैं कि फ्रॉड और स्कैम से खोया पैसा वापस नहीं मिलता है, लेकिन HAECHI ऑपरेशन दिखाता है कि यह अब संभव है. यह वैश्विक सहयोग का बेहतरीन उदाहरण है.” इस ऑपरेशन में अल्बानिया, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, भारत, जर्मनी, जापान, मलेशिया, फिलीपींस, पुर्तगाल, सिंगापुर, थाईलैंड, यूएई, अमेरिका समेत कुल 40 देश शामिल थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.