Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...

ओंकार प्रसाद दीक्षित बने टीम इंडिया के कप्तान: तुर्की में होने वाली वर्ल्ड टेनिस मास्टर्स चैंपियनशिप में करेंगे प्रतिनिधित्व, रीवा का बढ़ा मान

4

मध्य प्रदेश के रीवा की मिट्टी ने एक बार फिर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। रीवा के गड्डी रोड स्थित दुर्गापुर गांव निवासी 65 वर्षीय ओंकार प्रसाद दीक्षित ने उम्र की सीमाओं को दरकिनार करते हुए खेल जगत में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जल्द ही वह तुर्की में आयोजित होने जा रहे वर्ल्ड टेनिस मास्टर्स टूर चैंपियनशिप गेम में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। उनकी इस शानदार उपलब्धि से न सिर्फ रीवा और विंध्य, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में गर्व का माहौल है।

🏆 फॉरेंसिक साइंस के सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर रह चुके हैं ओंकार दीक्षित

ओंकार प्रसाद दीक्षित का शैक्षणिक और प्रशासनिक सफर भी बेहद प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने रीवा साइंस कॉलेज से एमएससी (फिजिक्स) करने के बाद कुछ वर्षों तक असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने फॉरेनसिक साइंस लेबोरेटरी में सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर के पद पर सागर और इंदौर में कार्य किया और अंत में भोपाल से अपनी शासकीय सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हुए। शासकीय सेवा के दौरान ही उन्होंने बैडमिंटन और फिर टेनिस में अपनी गहरी रुचि दिखाई और इसमें महारथ हासिल की।

🇮🇳 21 साल तक ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टीम का हिस्सा, अब तुर्की में संभालेंगे कमान

ओंकार दीक्षित ने 1999 में मध्य प्रदेश के लिए ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज की टीम में जगह बनाई थी। वह लगातार 21 साल तक इस टीम का हिस्सा रहे और इस दौरान कई स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित पेसिफिक मास्टर्स गेम से लेकर अमेरिका के फ्लोरिडा तक में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले ओंकार वर्तमान में भारत में नंबर-1 रैंकिंग पर हैं। अब वह आगामी 8 से 13 नवंबर 2026 तक तुर्की में होने वाली ब्रिटानिया कप वर्ल्ड टेनिस मास्टर्स टूर टीम चैंपियनशिप में भारतीय 65 प्लस मास्टर्स टीम का नेतृत्व करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.