Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

श्मशान घाट पर शव को जला रहे थे लोग, मधुमक्खियों ने कर दिया हमला, फिर हुआ ये..

22

 हमीरपुर। पेड़ पर मधुमक्खियों के झुंड को आप सभी ने देखा ही होगा। क्या आपको पता है कि मधुमक्खियों धुएं से बहुत डरती हैं। इतना ही नहीं मधुमक्खियों धुएं की वजह से वह लोगों पर हमला भी कर देती है। यूपी के हमीरपुर में भी कुछ ऐसा ही हुआ। जहां शव यात्रा के दौरान श्मशान स्थल पर पहुंचे लोगों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। इस वजह से अंतिम संस्कार कार्यक्रम को भी रोकना पड़ा और कई लोग बुरी तरह घायल हो गए।

जानकारी अनुसार मधुमक्खियों ने करीब 25 लोगों को काट कर घायल कर दिया। सभी को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है। दरअसल हमीरपुर जिले के छानी गांव में गुरुवार दोपहर लगभग बारह बजे एक मृत महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए लोग अंत्येष्ठि स्थल पर पहुंचे थे। इसी दौरान अंत्येष्ठि स्थल पर बड़ी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिससे लोग इधर-उधर भागने लगे और अफरातफरी मच गई। इस दौरान अंतिम संस्कार की प्रकिया भी रोकनी पड़ी।

ग्राम-प्रधान अरुण कुमार ने बताया कि गांव की बुजुर्ग महिला रामजानकी की अंत्येष्ठि करने के लिए लोग इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान मघुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया जिसमें करीब 25 लोग घायल हो गए। इसमें मृतक महिला के बेटे पप्पू (58), कल्लू (36 ), अखलेश (42) ,उमाकांत, कामता प्रसाद, रामविहारी शिवहरे, वंता, राकेश, लाला (37), राजेश बृजगोपाल, शत्रुघ्न शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.