Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

परियोजना अधिकारी को 40 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया

22

निवाड़ी। महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी को लोकायुक्त टीम सागर ने रंगे हाथाें रिश्वत लेते हुए पकड़ाया है। लोकायुक्त की कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया और दफ्तर से कई कर्मचारी गायब हो गए। परियोजना अधिकारी यह रिश्वत राशि आंगबाड़ी सहायिका को कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नत करने के लिए ली थी, जिसके चलते शिकायत के बाद कार्रवाई हुई है

लोकायुक्त डीएसपी मंजू सिंह ने बताया कि निवाड़ी जिले के माडोर गांव निवासी सोहनलाल शर्मा पुत्र ज्ञानेश कुमार शर्मा ने लोकायुक्त पुलिस सागर में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि उनकी साली कृष्णा शर्मा सहायिका के पद पर कार्यरत है और उसे कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नत करने के एवज में 40 हजार रूपये की मांग परियोजना अधिकारी सुभाष सोनी द्वारा की जा रही है। शिकायत की पुष्टि होने के बाद यह रिश्वत रूपी राशि 40 हजार रूपये 6 अक्टूबर को देना तय हुआ। कार्यालय में जैसे ही परियोजना अधिकारी सुभाष सोनी पहुंचे, तो केमिकल लगे हुए लोकायुक्त टीम द्वारा दिए गए यह नोट शिकायतकर्ता सोहनलाल ने परियोजना अधिकारी को थमा दिए। रूपये देने के बाद जैसे ही शिकायतकर्ता ने इशारा किया, तो पहले से मौजूद टीम वहां पहुंच गई। इसके बाद टीम ने परियोजना अधिकारी के हाथ धुलाए और कार्रवाई शुरू कर दी। लोकायुक्त टीम ने आरोपित परियोजना अधिकारी सुभाष सोनी के विरूद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान डीएसपी मंजू सिंह, निरीक्षक केपीएस बेन, निरीक्षक रोशनी जैन, प्रधान आरक्षक शरीफ खान, संतोष गोस्वामी, नीलेश, सुरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.