Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

सफाई देखने महापौर उतरे इंदौर की सड़कों पर, गंदगी करने वालों पर लगाया स्पाट फाइन

62

इंदौर। विधानसभा चुनाव खत्म होते ही इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एक बार फिर स्वच्छता को लेकर मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार को वे अधिकारियों के साथ सड़क पर उतरे। उन्होंने जोन दो के पांच वार्डों का दौरा किया। इस दौरान सड़क पर थूकने और गंदगी करने वालों पर स्पाट फाइन भी किया तो काम में लगे सफाई मित्रों की सराहना भी की। महापौर ने सड़क पर थूकने और गंदगी फैलाने वालों को समझाइश भी दी।

बुधवार को अधिकारियों को साथ लेकर महापौर सीतलामाता बाजार पहुंचे। उन्होंने एक व्यक्ति को सड़क पर थूकते हुए देखा। इस पर महापौर ने पहले तो उसे समझाइश दी और फिर कहा कि तुमने गलती है चालान तो बनेगा ही। इस पर व्यक्ति ने कान पकड़कर माफी मांगी और कहा कि पहली बार गलती हुई है। महापौर ने कहा कि पैसा नहीं है तो आपका चालान मैं भर देता हूं, लेकिन चालान जरूरी है।

स्वच्छता से कोई समझौता स्वीकार नहीं

महापौर इसके बाद सांठा बाजार स्थित शीतल वस्त्रालय पहुंचे। वहां सड़क पर गंदगी देख उन्होंने मौके से ही फोन लगाकर समझाइश दी और कहा कि दोबारा गलती की तो स्पाट फाइन के लिए तैयार रहें। महापौर ने नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक भी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। महापौर ने शहर में गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों का करेंगे औचक निरीक्षण

महापौर ने स्वीकारा कि पिछले कुछ समय से शहर में स्वच्छता कम हुई है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बहुत जल्दी स्थिति बदलेगी और कुछ ही दिन में हमारा इंदौर पहले की तरह स्वच्छ नजर आने लगेगा। उन्होंने बताया कि वे नियमित रूप से अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण करेंगे और स्वच्छता का जायजा लेंगे।

स्वच्छता में समझौता न करें, सड़कों पर थूकने वालों पर करें कार्रवाई

इंदौर। शहर की स्वच्छता सर्वोपरि है। इसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इंदौर देश में ही नही विदेश में भी स्वच्छता का माडल है। स्वच्छता एक जनभागीदारी व जिम्मेदारी का अभियान है। स्वच्छता में किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क या खुले स्थान पर कचरा फेंकने वाले, सड़क पर थूकने वालों के खिलाफ सख्ती से चालानी कार्रवाई करें। यह निर्देश महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए।

महापौर ने शहरवासियों और दुकानदारों से की ये अपील

महापौर ने कहा कि दुबई प्रवास के दौरान वहां के शेख व रहवासियों ने कहा कि दुबई की तरह ही इंदौर में भी स्वच्छता है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। महापौर ने शहरवासियों और दुकानदारों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में सहयोग करें। घर व संस्थान से निकलने वाला कचरा डस्टबिन में ही रखें। महापौर ने कहा-यहां-वहां कचरा फेंकने और गंदगी फैलाने वालों को पहले समझाइश दें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.