Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CG Board: परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए मंजूर हुए 2 नए केंद्र; तैयारी हु... अंबिकापुर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: ऑटो बिजनेस के नाम पर चल रहा था काला खेल, पुलिस र... कोरबा में ये क्या हो रहा? एक ही दिन में तीन बड़ी वारदातें, 2 छात्राओं और एक युवक की मौत से मचा हड़कंप खौफनाक मंजर! हक के लिए अंगारों पर चले अभ्यर्थी, पुलिस ने वाटर कैनन से रोका और भेजा जेल; जानें पूरी ख... Ratlam Farmers: बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को कितना नुकसान? मावठे की मार से परेशान किसानों ने लगाई ... मुरैना बना 'रक्तचरित्र'! 6 दिन में दूसरी हत्या से दहला जिला, युवक को सीने में गोली मार दी मौत की सजा सावधान! 8 लाख रुपये मुफ्त पाने के चक्कर में मुरैना की महिला ने गंवाई अपनी जमा पूंजी, आप न करें ये गल... MP News: आखिर क्यों हुई भागीरथपुरा में इतनी मौतें? विधानसभा में सरकार ने दिया जवाब, 20 मौतों की आधिक... MP Budget 2047: 'विजन' या 'आंकड़ों का मायाजाल'? मोहन सरकार के बजट पर विपक्ष ने ऐसे खोली पोल! 'भाजपा में घुटन महसूस हो रही थी', कनुप्रिया का बड़ा बयान- काम तो छोड़िए वहां बोलने की भी आजादी नहीं!

रणजीत हनुमान मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, कबीटखेड़ी में होगी भागवत कथा

19

इंदौर। इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम 6 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे। इसमें सुबह श्राद्ध पक्ष तर्पण के आयोजन विभिन्न स्थानों पर होंगे।इसमें परिजन अपनों को याद कर विद्वानों के मार्गदर्शन में विधि-विधान से पूजन करेंगे। दोपहर में भागवत कथा का आयोजन होगा। साथ ही नौ दिनी वेदलक्षणा गो श्रद्धा महामहोत्सव भी आयोजित किया जाएगा।

सोलह दिनी श्राद्ध पक्ष में विभिन्न स्थानों पर निश्शुल्क सामूहिक तर्पण अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। इस कड़ी मेंं श्रद्धा सुमन सेवा समिति द्वारा हंसदास मठ एरोड्म रोड पर सुबह 8 से 10 बजे तक प्रतिदिन तर्पण किया जा रहा है। साथ ही शिवधाम परदेशीपुरा पर भी तर्पण अनुष्ठान होगा। अनुष्ठान सुबह 7.30 बजे से किया जाएगा। इसके अलावा बिजासन क्षेत्र माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा दास बगीची, हनुमान मंदिर पंचकुइया रोड पर सुबह 8.30 बजे से तर्पण अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा।

– आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ। उनके चातुर्मासिक प्रवचन सुबह 8.30 बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे।

– नौ दिनी वेदलक्षणा गो श्रद्धा महामहोत्सव 6 से 14 अक्टूबर तक लालबाग परिसर में होगा। महोत्सव की शुरुआत सुबह 10 बजे रणजीत हनुमान मंदिर से आयोजन स्थल तक निकलने वाली कलश यात्रा के साथ होगी। महोत्सव में गो पूजन, गोपुष्टी यज्ञ, गो विज्ञान पर आधारित संगोष्ठियां, संत प्रवचन, गो कृपा कथा, भजन संध्या सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। यात्रा स्वामी गोपालानंद सरस्वती के सान्निध्य में निकलेगी। इसमें कई भजन मंडलियां एवं झांकियां भी रहेंगी। साथ ही महिलाएं कलश धारण कर चलेंगी।

– सात दिनी श्रीमद् भागवत कथा कथावाचक पं. पवन तिवारी काटाफोडवाले के मुखारविंद से दोपहर 2 बजे शालीमार बंगलो, सुखलिया में होगी। इसमें प्रसंग के अनुसार उत्सव भी मनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त भागवताचार्य पं.शुकदेव महाराज के मुखारविंद से भागवत कथा बक्षीबाग कालोनी में दोपहर 2.30 बजे से आयोजित की जाएगी।

– सात दिनी मोक्षदायिनी श्रीमद् भागवत कथा खाटू श्याम मंदिर कबीटखेड़ी में आयोजित की जा रही है। कथा प्रतिदिन श्रीविद्या ज्योतिष केंद्र के पं. सुनील भार्गव के मुखारविंद से दोपहर 2 बजे से होगी।

– राधारानी ग्रुप द्वारा श्रीमद भागवत कथा आनंद नगर स्थित आनंद मंगल परिसर में आयोजित की जा रही है। इसमें कथा वाचक आशुतोष शास्त्री महाराज दोपहर 3 बजे से संबोधित करेंगे। कथा में विभिन्न उत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.