Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

रबी फसलों की एमएसपी में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद, सरकारी सख्ती से दलहन कारोबार सुस्त

41

इंदौर। रबी फसलों की नई एमएसपी की घोषणा सरकार जल्द ही कर सकती है। चुनावी साल को देखते हुए एमएसपी में अच्छे उछाल की उम्मीद की जा रही है। जानकारी के अनुसार मसूर की एमएसपी में सर्वाधिक वृद्धि हो सकती है, जबकि चना के एमएसपी में मामूली वृद्धि की संभावना है। इसके आलवा गेहूं की एमएसपी 2125 से बढ़कर 2300 रुपये क्विंटल किए जाने की भी संभावना है।

सीएसीपी ने एमएसपी में वृद्धि को लेकर अपनी सिफारिश पहले ही भेज दी है। जल्द ही कैबिनेट मीटिंग में विभिन्न मंत्रालयों से विचार विमर्श कर हरी झंडी दी जाएगी। बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार का सख्त रवैये को देखते हुए दलहन में पिछले 10 दिनों से कारोबार बेहद सुस्त बना हुआ है। यही वजह है कि तुवर, उड़द, मूंग और चना के साथ अन्य दलहनों में कुछ सप्ताह से करेक्शन का दौर बना हुआ है।

इधर, जानकारों के अनुसार ‘पितृ पक्ष’ में अमूमन दलहन की ग्राहकी सुस्त रहती है। कई दलहनों का स्टाक कमजोर होने के बावजूद कमजोर सेंटीमेंट के कारण भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। सरकारी विभाग दलहन के भाव को काबू में रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अगले सप्ताह से ग्राहकी में सुधार की उम्मीद है, लेकिन व्यापार जरूरत अनुसार ही करना बेहतर होगा।

सरकारी दखल और कमजोर सप्लाई, स्टॉक लिमिट और बेपड़ता व्यापार को देखते हुए फिलहाल अधिकतर व्यापारी बाजार में खरीदी से दूर बनाए हुए है। गुरुवार को उड़द में लेवाल बेहद कमजोर होने के कारण भाव कुछ कमजोर बोले गए। अन्य दाल-दलहन में कारोबार सामान्य रहा। भाव में स्थिरता रही। कंटेनर में डालर चना (40/42) 16400, (42/44) 16200, (44/46) 16000, (58/60) 14600, (60/62) 14500, (62/64) 14400 रुपये क्विंटल रह गया।

दलहन के दाम – चना कांटा 6200, विशाल 6000, डंकी 5500-5600, मसूर 6300, तुवर महाराष्ट्र सफेद 11400-11600, कर्नाटक 11700-11900, निमाड़ी तुवर 9500-11300, मूंग 8700-8800, बारिश का मूंग नया 9400-9700, एवरेज 7000-8000, उड़द बेस्ट 9000, मीडियम 6500-7500, हल्का उड़द 3000-5000 रुपये क्विंटल के भाव रहे।

दालों के दाम – चना दाल 8100-8200, मीडियम 8300-8400, बेस्ट 8500-8600, मसूर दाल 7700-7800, बेस्ट 7900-8000, मूंग दाल 10600-10700, बेस्ट 10800-10900, मूंग मोगर 11400-11500, बेस्ट 11600-11700, तुवर दाल 13300-13400, मीडियम 14200-14300, बेस्ट 14700-14900, ए. बेस्ट 15800-15900, ब्रांडेड तुवर दाल 16300, उड़द दाल 10400-10500, बेस्ट 10600-10700, उड़द मोगर 10900-11000, बेस्ट 11100-11200 रुपये।

इंदौर चावल भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 9500-10000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9000, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 4200-6500, बासमती सेला 7000-9500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4800 रुपये क्विंटल।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.