Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

घटे दामों पर काली मिर्च में अच्छी लेवाली, भाव में हुआ सुधार

44

इंदौर। काली मिर्च में पिछले दिनों आई गिरावट के बाद नीचे दामों पर पुन: लेवाली धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी है। वहीं, आयातित मालों की लागत ऊंची बैठने के कारण इसके दामों में सुधार का वातावरण देखा गया है। पिछले चार-पांच दिनों में काली मिर्च के दाम में दो-तीन रुपये प्रति किलो पर बढ़ गए है। कालीमिर्च गारबल 630 से 635, एटम 645 से 655, मटरदाना 670 से 715 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

व्यापारियों का कहना है कि वियतनाम और श्रीलंका से काली मिर्च का निर्यात लागत ऊंची बैठने के कारण कम हो रहा है। इधर, तस्करी आवक भी एकाएक सख्ती की वजह से कम है, जिससे तेजी का बल मिल रहा है। हालांकि, ज्यादा तेजी की गुंजाइश नहीं है क्योंकि केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में कालीमिर्च का स्टाक अच्छा बताया जा रहा है। लेकिन कालीमिर्च का आने वाली फसल कुछ कमजोर बताई जा रही है, जिससे ज्यादा मंदी भी नजर नहीं आ रही है।

शकर कोटा अगले सप्ताह तक आने की उम्मीद है, जिसके चलते शकर में बल्क खरीदारी की रुचि कम है। वर्तमान में शकर में आवश्यकता पूर्ति हेतु खरीदारी चल रही है। इसके चलते शकर में तेजी के आसार कम है। शकर नीचे में 3970 तथा ऊपर में 3990 रुपये प्रति क्विंटल तक बोली गई। शकर की आवक पांच गाड़ी की रही। नारियल, खोपरा गोला और बूरे में कारोबार फिलहाल सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा। नारियल 100 भरती 1500-1550, 120 भरती 1550-1600, 160 भरती 1700-1750, 200 भरती 1800-1850, 250 भरती 1900-1950 रु. प्रति बोरी के भाव रहे। खोपरा गोला बक्सा 100-125 रु. प्रति किलो और खोपरा बूरा 2175-3450 रु. प्रति (15 किलो) के भाव रहे।

शकर-गुड़ के दाम – शकर एस 3950 से 3990, गुड़ भेली 4000-4100, कटोरा 4300-4400, लड्डू 4500-4600, गिलास एक किलो 4600-4800, ऑर्गेनिक 6500 रुपये।

फलाहारी के दाम – सिंघाड़ा बड़ा 120 से 127, छोटा 102-115, साबूदाना चालू 6500 से 6600, मीडियम 6700 से 6800, बेस्ट 7400 से 7700, साबूदाना सच्चामोती एगमार्क (1 किलो) 7910, सच्चामोती एगमार्क (500 ग्राम) 7970, सच्चामोती (लूज) 7480, सच्चासाबू एगमार्क एक किलो 7910, सच्चासाबू एगमार्क (500 ग्राम) 7970 रुपये क्विंटल व कुकरीजाकी लिटिल मोरधन 10820 रुपये। रायलरतन (1किलो) 7910, आधा किलो पैकिंग में 7970, रायलरतन लूज 7475, सच्चामोती एक किलो 7710, सच्चामोती आधा किलो पैक 7770, रायलरतन मोरधन 11200 रुपये। खोपरा गोला बक्सा 100-125 रुपये प्रति किलो और खोपरा बूरा 2175-3450 रुपये प्रति (15 किलो) ।

पूजन सामग्री के दाम – नारियल 100 भरती 1500-1550, 120 भरती 1550-1600, 160 भरती 1700-1750, 200 भरती 1800-1850, 250 भरती 1900-1950 प्रति बोरी । देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 175 से 200, पूजा सुपारी 450 से 475, अरीठा 125 से 130 रुपये। केसर 150 से 173 रुपये प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7400 रुपये।

मसालों के दाम – कालीमिर्च 630 से 635 एटम 645 से 655, मटरदाना 670 से 715, बेस्ट 720 , हल्दी निजामाबाद 170 से 200, हल्दी सांगली 250 से 275, जीरा राजस्थान 655 से 675, ऊंझा 685 से 690, मीडियम 690 से 700, बेस्ट 715 से 725, सौंफ मोटी 280 से 285, मीडियम 300 से 325, बेस्ट 375 से 425, बारीक 350 से 425, लौंग 880 से 925, बेस्ट 930-960, दालचीनी 230 से 250, बेस्ट 260 से 270, जायफल 600-640, बेस्ट 650-675 जावत्री 1850-1950 , बड़ी इलायची 975 से 1050 मीडियम 1125-1175 बेस्ट 1200 से 1250, पत्थरफूल 340 से 365, बेस्ट 425 से 550, बाद्यान फूल 575 से 675, शाहजीरा खर 340-355, ग्रीन 550-580, तेजपान 90 से 110, तरबूज मगज 600-640-680 , नागकेसर 725 से 750, सौंठ 320 से 350-400, खसखस चालू 675 से 775, बेस्ट 950 से 1250, एक्सट्रा बेस्ट 1300, धोली मूसली 1400 से 1450, हींग 751- 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 121- 50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, 111-50 ग्राम 2850, पाउच में 10 ग्राम 2930, पावडर 850 से 900, हरी इलायची 1875 से 1975, मीडियम 2025 से 2050, बेस्ट 2125 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2275 से 2450, पानबार 2150 रुपये प्रति किलो।

सूखे मेवों के दाम – काजू डब्ल्यू 240 नंबर 725 से 750, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 650 से 700, काजू डब्ल्यू वन 640 से 660, काजू एस डब्ल्यू 300- 640 से 660, काजू जेएच 580 से 585, टुकड़ी 650 से 570, बादाम बादाम इंडिपेंडेट 570-625 अमेरिकन 650-700 आस्ट्रेलियन 700-750, टांच 460 से 525, खारक 225 से 235, मीडियम 245 से 260, बेस्ट 275 से 330, एक्सट्रा बेस्ट 325 से 350, किशमिश कंधारी 375 से 425, बेस्ट 550 से 650, इंडियन 140 से 175, बेस्ट 185-215, चारोली 1385 से 1550, मुनक्का 450 से 650, बेस्ट 750 से 850, अंजीर 800 से 1150, बेस्ट 1250 से 1450, एक्सट्रा बेस्ट 1500, मखाना 450 से 475, मीडियम 500 से 575 बेस्ट 700-850 , पिस्ता अमरीकन 1650 से 1800, पिशोरी 2200 से 2450, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.