Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर भड़के केजरीवाल, कहा- बिल्कुल गैर कानूनी है, ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बौखलाहट को दर्शाता हैसंजय सिंह की गिरफ्तारी पर भड़के केजरीवाल, कहा- बिल्कुल गैर कानूनी है, ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बौखलाहट को दर्शाता है

42

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिल्कुल ग़ैर क़ानूनी है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बौखलाहट को दर्शाता है। केजरीवाल ने बुधवार को एक्स पोस्ट करते हुए कहा ‘‘संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिल्कुल ग़ैर क़ानूनी है। यह मोदी जी की बौखलाहट को दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे।” ग़ौरतलब है कि दिल्ली की शराब नीति घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने संजय सिंह से लंबी पूछताछ के बाद गिरफ़्तार किया है।

गिरफ्तारी से पहले संजय सिंह ने कहा…

आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किये जाने से पहले रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो संदेश में कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे और झुकेंगे नहीं। ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में बुधवार सुबह आप के राज्यसभा सदस्य सिंह के घर पर छापा मारा और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया को जारी वीडियो संदेश में सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। सिंह ने कइा, ‘‘मुझे मरना स्वीकार है, लेकिन झुकना नहीं। मैंने अडाणी के घोटालों का खुलासा किया और ईडी के पास कई शिकायतें दर्ज करायीं लेकिन अडाणी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। मोदी जी 2024 का चुनाव बुरी तरह हार रहे हैं। वे अत्याचार करके और लोगों को जेल में डालकर नहीं जीत सकते। मैंने पहले भी अडाणी के घोटालों के खिलाफ बोला था, मैं आगे भी ऐसा करना जारी रखूंगा। हम (अरविंद) केजरीवाल के सिपाही हैं और अत्याचार के चलते पीछे नहीं हटेंगे।” सिंह ने कहा कि ईडी बिना किसी सबूत के उन्हें जबरन गिरफ्तार कर रही है।

संजय सिंह की गिरफ्तारी विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास: विपक्ष

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलांयस’ (इंडिया) के कई घटक दलों ने आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तारी की निंदा करते हुए बुधवार को कहा कि यह विपक्ष की आवाज दबाने तथा बिहार की जातिगत गणना के विषय से ध्यान भटकाने का प्रयास है। ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में बुधवार सुबह आप के राज्यसभा सदस्य सिंह के घर पर छापा मारा और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘‘मैं इस गिरफ्तारी की घोर निंदा करता हूं। ईडी को एक राजनीतिक हथियार बना दिया गया है। संजय सिंह राज्ससभा में एक प्रखर वक्ता हैं। उनकी जुबान पर रोक लगाने के लिए गिरफ्तार किया गया है।” राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने आरोप लगाया कि संजय सिंह की गिरफ्तारी बिहार के जातिगत गणना के विषय से ध्यान भटकाने का प्रयास है। झा ने कहा, ‘‘स्याह दिनों की शुरुआत हो गई है। पहले ‘न्यूजक्लिक’ से जुड़े पत्रकारों को निशाना बनाया गया और आज संजय सिंह जी पर कार्रवाई की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.