Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

कटड़ा: माता वैष्णो देवी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को अब इस द्वार से मिलेगी एंट्री

32

कटड़ा : माता वैष्णो देवी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। मां भगवती की यात्रा को अधिक आनंदित बनाने के उद्देश्य से भवन पर अटका स्थल पर स्वर्ण द्वार का निर्माण किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले नवरात्रों में श्रद्धालु इस स्वर्ण द्वार से निकलते हुए मां भगवती के समक्ष नमन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

सूत्रों की माने तो इस स्वर्ण द्वार का निर्माण दानी सजनों के सहयोग से किया जा रहा है। वहीं श्राइन बोर्ड प्रशासन आने वाले शारदीय नवरात्रों के दौरान भक्तों को बहुत सी सौगातें देने जा रहा है।

वहीं इस बीच मां भगवती के दरबार में हर दिन बड़ी संख्या में भक्त दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष के पहले 9 महीनों में 73 लाख श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया, जो गत वर्ष के पहले 9 महीनों से 1.15 लाख कम है।

श्राइन बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो पहले 5 महीनों के दौरान पिछले साल की तुलना में अधिक श्रद्धालु मां भगवती के दरबार में पहुंचे हैं। उसके बाद हिमाचल, हरियाणा व दिल्ली में आई बाढ़ का असर वैष्णो देवी यात्रा पर पड़ता दिखा।

वहीं रविवार को 43,000 श्रद्धालुओं ने यात्रा पंजीकरण आर.ए. आई.डी. हासिल करते हुए मां वैष्णो देवी के दरबार पर नमन किया। माना जा रहा है कि आने वाले नवरात्रों में मां वैष्णो देवी यात्रा में उछाल देखा जा सकता है।

बता दें कि पैदल यात्री जिनको कटरा से वैष्णो देवी मंदिर तक पैदल यात्रा करनी है। उनको 13 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है और इसके लिए उतराई और चढ़ाई दोनों में 24 घंटे का समय लगता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.