Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...

विश्व कप में अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे रविचंद्रन अश्विन गावस्कर-धोनी के क्लब में होंगे शामिल

64

नई दिल्ली।  वनडे विश्व कप 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। पहला मैच अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारत तीसरी बार टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। पहली बार पूरा वर्ल्ड कप भारत में आयोजित किया जाएगा। पिछले कुछ सालों में वर्ल्ड कप में दिग्गजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 2011 में सचिन तेंदुलकर के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। वहीं, 2019 के विश्व कप में एमएस धोनी 38 साल की उम्र में खेले थे। आइए जानते हैं वनडे विश्व कप में भारतीय टीम के लिए खेलने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर कौन हैं।

विश्व कप में सबसे उम्रदराज भारतीय क्रिकेटर

सुनील गावस्कर विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने हुए हैं। 1987 वनडे विश्व कप के समय गावस्कर की उम्र 38 साल और 118 दिन थी। मुंबई में जन्म ‘लिटिल मास्टर’ ने वर्ल्ड कप में 19 पारियों में 561 रन बनाए हैं। विश्व कप 1987 में उनका सर्वोच्च स्कोर 103* रन न्यूजीलैंड के खिलाफ था। भारत के पूर्व कप्तान एसएस धोनी विश्व कप में भारत के लिए खेलने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। 2019 के वर्ल्ड कप में धोनी 38 साल के थे।

रविचंद्रन अश्विन इस लिस्ट में हुए शामिल

अब आर अश्विन इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दरअसल, अश्विन को आखिरी समय में विश्व कप 2023 के चुना गया। उन्हें अक्षर पटेल के चोटिल होने पर स्क्वॉड में शामिल किया है। वह 37 साल और 18 दिन की उम्र में आईसीसी विश्व कप में खेलने वाले 5वां सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.