Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव... JPSC-JSSC गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन: पलामू में दो फरार शिक्षकों के ठिकानों पर छापेमारी, दस... रामगढ़ भाजपा कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक, संगठन और सियासी हालात पर मंथन हजारीबाग में रिश्ते शर्मसार: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की गला घोंटकर हत्या; पुलिस ने दोनों... 'अटल जी के सदैव ऋणी रहेंगे झारखंडवासी': रांची में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह न... धनबाद: SIR में मतदाताओं की मदद करेगी कांग्रेस, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को मिली नॉर्थ छोटानागपुर कैं... देवघर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा: NHM निदेशक आराधना पटनायक ने किया मोहनपुर CHC का निरीक्षण, संस...

टीम इंडिया के मैच में बारिश ने डाला खलल इंग्लैंड के बाद नीदरलैंड के खिलाफ मैच रद्द

41

नई दिल्ली। भारत और नीदरलैंड के बीच विश्व कप अभ्यान मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाना था। हालांकि बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच वार्म-अप मैच भी बारिश से बाधित हुआ था। ऐसे में भारत अपने दोनों अभ्यास मैच खेल नहीं पाई। अब टीम अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी।

बारिश के कारण वार्म-अप मैच रद्द

टीम इंडिया का पहला वार्म-अप मैच इंग्लैंड के खिलाफ होना था। इस मैच को बारिश के कारण बिना ओवर फेंके रद्द करना पड़ा। यह मुकाबला गुवाहाटी के मैदान पर खेला जना था। इसके बाद मंगलवार तिरुवनंतपुरम में नीदरलैंड के खिलाफ खेले जाने मैच में बरसात ने खलल डाला। जिसके चलते अंपायरों ने मैच रद्द करने का निर्णय लिया।

10 टीमों के बीच होगी विश्व कप की भिड़ंत

इस बार विश्व कप में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया है। जिसमें भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका शामिल हैं।

टीम इंडिया स्क्वॉड

रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर,ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन।

नीदरलैंड टीम स्क्वॉड

स्कॉट एडवर्ड्स, मैक्स ओ’डोड, बैस डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामनुरू, पॉल वैन मीकरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लाइन, वेस्ले बरेसी, साकिब जुलफिकार, शारिज अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.