Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में महालोक फेज-2 के लोकार्पण की तैयारी

42

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्री महाकाल महालोक फेज-2 के अंतर्गत हुए कामों का लोकार्पण 5 अक्टूबर को शाम 7 बजे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा किया जाएगा। इसको लेकर मंदिर में जोरदार तैयारी की जा रही है। इस दिन देश विदेश के फूलों से मंदिर में आकर्षक सज्जा की जाएगी। रंगारंग विद्युत रोशनी से महाकाल का आंगन दमक उठेगा।

मंदिर में आकर्षक पुष्प सज्जा होगी

प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने लोकार्पण समारोह को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार दोपहर मंदिर के अधिकारी व विभिन्न विभागों के प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने सेक्टर अनुसार व्यवस्था तय करते हुए अधिकारियों को चाकचौबंद व्यवस्था के निर्देश दिए। साथ ही लोकार्पण समारोह के अवसर पर मंदिर में आकर्षक पुष्प व विद्युत सज्जा करने के निर्देश दिए।

नवनिर्मित अन्नक्षेत्र का भी होगा लोकार्पण

प्रशासक ने कहा कि नवनिर्मित नीलकंठ पथ पर आकर्षक रंगोली भी बनाई जाए। बतादें महालोक फेज-2 निर्माण कार्य के अंतर्गत मुख्यमंत्री त्रिवेणी संग्रहालय के सामने बनाए गए नवनिर्मित अन्नक्षेत्र का लोकार्पण भी करेंगे।

50 हजार भक्तों को प्रतिनिधि मिलेगा भोजन

इसके बाद 6 अक्टूबर से देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु नए अन्नक्षेत्र में भोजन प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे। नवनिर्मित महाकाल मंदिर अन्नक्षेत्र में शुरुआत में 50 हजार भक्तों के लिए प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था रहेगी। बाद में इसकी क्षमता को एक लाख श्रद्धालु प्रतिदिन किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.