Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

लोकायुक्त की छापेमार कार्रवाई , पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा…

58

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में 4 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया है। आपको बता दें कि मामला तेंदूखेड़ा के कचरा कोना गांव का है। किसान देवेंद्र पटेल से नामांतरण के मामले में पटवारी नंदकिशोर कौरव ने 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। किसान लोकायुक्त टीम के पास पहुंचा और इस पूरे मामले की जानकारी दी।

जिसके बाद जब पटवारी किसान से 4 हजार रुपए की पहली किस्त ले रहा था। तब लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। आपको बता दें कि पटवारी किसान से गाडरवारा के शासकीय अस्पताल रोड़ पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।

इस मामले में लोकायुक्त टीम का कहना है कि पीड़ित किसान देवेंद्र पटेल से जमीन नामांतरण के नाम पर पटवारी रिश्वत मांग रहा था। जिसकी शिकायत पर पटवारी को पकड़ लिया गया है। फिलहाल इस मामले में अभी पटवारी से पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.