Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रायपुर के खमतराई मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, 2023 के चर्चित हत्याकांड के चारों दोषियों को उम्... रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 340 वाहनों पर हुई वैधानिक क... धमतरी की बेटी रेणुका गोस्वामी को राष्ट्रपति भवन से बुलावा, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में हो... धमतरी में एक्शन मोड में प्रशासन: कलेक्टर के निर्देश पर स्कूल बसों की चेकिंग, 2 बिना परमिट बसों पर लग... बिलासपुर: सकरी में ATM पिन देखकर बदला कार्ड, 4 बार में निकाले ₹40,000; पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज सूरजपुर: SECL बस के ड्राइवर से मारपीट और गन तानने वाला सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार, बंदूक का लाइसेंस रद्द... कोरबा के अजगरबहार में मिला अब तक का सबसे छोटा 6 फीट का किंग कोबरा, सफल रेस्क्यू के बाद जंगल में किया... छत्तीसगढ़ में विदेशी पौधे 'कोनोकार्पस' पर बैन! स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरा; दुर्ग-भिलाई में लग... पूर्व CM भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका नहीं: पाटन चुनाव याचिका पर HC के आदेश में दखल से इ... छत्तीसगढ़ MBBS-BDS प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथि और आवेदन शुल्क

जेल में बंद केजरीवाल क्यों नहीं देंगे CM पद से इस्तीफा? आतिशी ने संविधान से लेकर राजनीति तक समझा दी

35

शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की जेल हो गई है. उन्हें सोमवार को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जेल जाने के बाद उनके इस्तीफे को लेकर तमाम सवाल खड़े होने लगे. इसको लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका तक डाली गई मगर केजरीवाल दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे. इस बात की जानकारी दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने दी है.

आतिशी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केजरीवाल दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे. इस दौरान उन्होंने संविधान से लेकर राजनीति तक की सारे बातें समझा दीं. आतिशी ने कहा कि जनप्रतिनिधि कानून कहता है कि जब तक सजा ना हो इस्तीफा नहीं देना होगा. केजरीवाल के पास पूरा बहुमत है. उन्होंने कहा कि इससे जुड़े दो लीगली और संवैधानिक प्रावधान है.

आतिशी ने समझाया संविधान और कानूनी प्रावधान

सबसे पहले रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपुल्स एक्ट (जनप्रतिनिधि कानून) ये कहता है कि अगर आपकी दो साल से ज्यादा कन्विक्शन हो तो फिर आप एक जनप्रतिनिधि नहीं रह सकते हैं चाहे आप विधायक हों या फिर सांसद हों. आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का कोई कन्विक्शन नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ अभी तक चार्जशीट भी पेश नहीं हुई है.

केजरीवाल के इस्तीफे देने का कोई कारण नहीं

आतिशी ने कहा कि दूसरी बात ये है कि इस देश का संवैधानिक प्रावधान ये कहता है कि जिस मुख्यमंत्री के पास पूर्ण बहुमत नहीं हो वही सीएम पद से इस्तीफा दे सकता है. केजरीवाल के पास पूर्ण बहुमत है. दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार है. इसलिए अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे देने का कोई भी कारण नहीं है. बता दें कि आतिशी ने आज कई खुलासे किए.

AAP के ये 4 नेता भी होंगे गिरफ्तार

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि पहले हमारे बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया गया. अब इनका प्लान है कि आने वाले 2 महीने में आम आदमी पार्टी के 4 और नेताओं को गिरफ्तार करें. मेरे करीबी के माध्यम से मुझे बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया गया. मुझे ये बताया गया कि अगर एक महीने में बीजेपी ज्वाइन नहीं की तो ED गिरफ्तार कर लेगी.

हम धमकी से डरने वाले नहीं

आतिशी ने कहा कि हम किसी की धमकी से डरने वाले नहीं हैं. चार बड़े नेताओं के जेल में होने के बावजूद भी आम आदमी पार्टी (AAP) एकजूट है. इस देश के संविधान को बचाने के लिए हम आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.