Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

राहुल गांधी शाजापुर के पोलायकला में बोले- ये विचारधारा की लड़ाई है, एक तरफ गांधीजी दूसरी तरफ गोडसे

54

शाजापुर। राहुल गांधी ने शाजापुर के पोलायकला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह विचारधारा की लड़ाइ है। एक तरफ गांधीजी है और दूसरी तरफ गोडसे। जहां भी ये लोग जाते हैं वहां नफरत फैलाते है। मध्य प्रदेश का युवा, किसान इनसे नफरत करने लगा है। उन्होंने जो जनता के साथ किया अब जनता इनके साथ कर रही है। इसलिए हमने मध्य प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकाली है।

देश चलाने वाले 90 अफसरों में कितने ओबीसी

राहुल गांधी ने कहा कि कानून आरएसएस वाले लोग बनाते हैं, कानून अफसर बनाते हैं, कानून भाजपा के सांसद और विधायक नहीं बनाते। एक और सच्चाई यह है कि हिंदुस्तान को 90 अफसर चलाते हैं। मैं हिंदूस्तान के सभी ओबीसी से पूछता हूं कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि सरकार में आपकी भागीदारी है। आप बताइए इन 90 अफसरों में ओबीसी कितने हैं?

कांग्रेस सांसद ने कहा, अब वह समय आ गया है कि हमें भारत का एक्स-रे करना है। यह पता लगाना है कि अगर 90 अफसर देश को चला रहे हैं और उसमें ओबीसी की भागीदारी 5 प्रतिशत है तो क्या देश में ओबीसी की आबादी 5 प्रतिशत है? देश में एक ही मुद्दा है जातिगत जनगणना। ओबीसी कितने हैं और उनकी भागीदारी कितनी होनी चाहिए, यही सबसे बड़ा सवाल है। हमारी सरकार बनी तो जातिगत जनगणना कराएंगे। जैसे ही हमारी सरकार बनेगी हम देश को बता देंगे कौन सी जाति के कितने लोग हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का एपी सेंटर है। महाकाल कारिडोर में भाजपा ने पैसा चोरी किया है। यहां एमबीबीएस की सीट बेची जाती हैं और पेपर लीक किए जाते हैं। छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक में किसानों का कर्ज माफ किया यहां पर कमल नाथ जी कर्जा माफ करवा रहे थे। लेकिन भाजपा ने आपकी सरकार को कब्जा कर लिया।

राहुल गांधी ने कहा कि किसान टैक्स दे रहा है और इन्होंने जीएसटी लागू किया, पांच काले कानून लाए। ये किसानों को दबाने का काम करते हैं। हिंदुस्तान के सारे किसान इनके खिलाफ खड़े हो गए। मोदी जी कहते हैं कि मैं किसानों के लिए यह कानून लाया, अगर किसानों के लिए यह कानून लाए तो फिर किसान इनके खिलाफ क्यों खड़े हुए। हमारी सरकार गरीब कमजोरों के लिए काम करती है। कर्नाटक में महिलाओं को कहीं भी जाना हो बस मुफ्त यात्रा करती है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार जनता के लिए चलनी चाहिए किसी संगठन या एक दो उद्योगपतियों के लिए नहीं चलनी चाहिए।

कुछ दिन पहले भाजपा ने महिला आरक्षण की बात कही, कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाया। हमने कहा कि महिला आरक्षण जो आप कर रहे हो वो अच्छा है। इसमें दो लाइन लिखी हैं इसे मिटाइये। एक लाइन थी, महिला आरक्षण से पहले सर्वे करने की जरूरत है। दूसरी लाइन में लिखा था महिला आरक्षण से पहले डिनोटिफिकेशन करना है। अब इससे महिला आरक्षण 10 साल बाद होगा, अभी नहीं होगा। इसके साथ ही महिला आरक्षण में ओबीसी आरक्षण क्यों नहीं है। उन्होंने कहा कि 4 राज्यों में हमारी सरकार है, जिसमें से तीन सीएम ओबीसी हैं।

इस दौरान मंच पर पूर्व सीएम कमल नाथ, दिग्विजय‍ सिंह, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, हुकुमसिंह कराड़ा, सज्जन वर्मा, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, राम निवास रावत सहित विवेक तन्खा, आरिफ मसूद, शोभा ओझा सहित कई विधायक सभा मंच पर मौजूद हैं, सभा को लेकर लोगों में उत्साह है।

कमल नाथ ने एमपी सरकार पर साधा निशाना

कमल नाथ ने सभा को संबोधित करते हुए कि मध्य प्रदेश्‍ भष्ट्राचार और महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर एक हो गया है। यहां के युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान यात्रा निकाल रहे हैं, इन्हें रेट कार्ड की यात्रा निकालना चाहिए। उनकी घोषणाएं जारी है। उन्होंने कहा कि जनता इन्हें बड़े प्यार से विदा करेगी। कल के बाद परसो भी आता है।

कमल नाथ ने कहा कि हमनें 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। इन्होंने सौदे से सरकार बनाई, मैं सीएम था, मैं भी सौदा कर सकता था। विधायक मेरे पास आकर बताते थे कि करोड़ों रुपये मिल रहे हैं। मैं कहता था कि सौदे से सरकार नहीं बनाऊंगा। मैं इन नौजवानों को देखकर चिंतित होता हूं। हमारी सरकार आएगी तो कर्जा माफ करेंगे। हम 5 हार्स पावर की बिजली 12 घंटे तक देंगे, जिससे प्रदेश का कृषि क्षत्र मजबूत होगा। कमल नाथ ने कहा कि राहुल जी पूरा प्रदेश आप पर भरोसा कर रहा है। यह भरोसा जैसे कर्नाटक और हिमाचल की जनता ने दिखाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.