Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भारतीय वायुसेना का शौर्य देखने के लिए उमड़ा शहर, बोट क्‍लब और वीआइपी रोड पर भारी भीड़

35

भोपाल। राजधानी में आयोज‍ित भारतीय वायुसेना के एयर शो 65 लड़ाकू विमान हैरतंगेज करतबों से लोगों को उत्साहित क‍िया। इस समारोह में महिला पायलट भी शामिल रही। यह एयर शो पावर बियोंड बाउंड्रीज थीम पर था। समारोह के लिए 21 विमान राजाभोज एयरपोर्ट से और बाकी थ्री ईएमई सेंटर से उड़ान भरा। आगरा, ग्वालियर और गाजियादबाद से उड़ान भरकर कुछ लड़ाकू विमानों के यहां अपना प्रदर्शन क‍िया।इस कार्यक्रम को इंटरनेट मीडिया यूट्यूब, इस्टाग्राम और फेसबुक पर भी लाइव देखा गया। इस साहसिक कार्यक्रम का साक्षी बनने के ल‍िए भारी संख्‍या में दर्शक बडे तालाब के पास जमा हो गए है। बोट क्‍लब पर जाने वाले रास्‍ते में सुबह से ही लोगों का तांता लगना शुरू हो गया था, कुछ ऐसा ही हाल गौहर महल, वीआइपी रोड में भी नजर आ रहा है। बताया जा रहा है क‍ि सुबह छह बजे से लोगों का आना शुरू हो गया था, इसमें सिर्फ भोपाल ही नहीं बल्‍कि आसपास के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी इस रोमांचक पल को अपनी आंखों में कैद करना चाहते है। रोशन पूरा से मोती मस्जिद लोकायुक्त भवन लाल घाटी तक जाम लगा। पूरे शहर में इंडियन एयर फ़ोर्स और एयर शो को लेकर ज़बरदस्त उत्साह। एक अनुमान के अनुसार लगभग दो लाख लोगों ने अपने वायु वीरों का कारनामा देखा। उम्‍मीद से अध‍िक लोगो जमा हुुए और जगह जगह लगा जाम लग गया। लोगों को बाहर न‍िकलने में बहुत परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

टीशेड में चढ़े लोग और वजन ज्‍यादा होने से ग‍िर गया

वायु सेना के वीरों का हेरतअंगेज कारनामा देखने की चाह में ज‍िसे जहां जगह म‍िली वहीं पर जम गए। ऐसा ही एक अप्रत्‍याश‍ित नजारा राजधानी में देखने को म‍िला, जब एक टीम शेड पर 25 से 30 लोग चढ़ गए, वजन ज्‍यादा होने से शेड धडाम से गिर गया, ज‍िससे कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.