Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग में HRA और बेसिक पे में होगा बंपर इजाफा, लेवल 7 कर्मचारियों की च... Xiaomi Smart Band 11 Active लॉन्च: स्लिम डिजाइन और 21 दिन की दमदार बैटरी लाइफ Masik Shivratri September 2026: 9 सितंबर को भाद्रपद मासिक शिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और... रात में क्यों जरूरी है स्किन केयर: दिनभर की धूप और पॉल्यूशन से त्वचा को बचाएं मधेपुरा रेल इंजन फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा: 'रोजगार दो या फैक्ट्री बंद करो' का दिया... Swatantra Bhardwaj Arrest: निशु आजाद के पिता से मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को न्यायिक हिरासत... Punjab Swine Flu Alert: जालंधर में स्वाइन फ्लू से पहली संदिग्ध मौत, राज्य में 220 पहुंचा H1N1 मरीजों... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला हॉस्टल की इमारत ढही, मलबे में कई छात्रों के दबे हो... पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति पर बवाल: मान सरकार ने दर्ज कराया कड़ा विरोध बिहार में गंभीर बाढ़ संकट: 13 प्रभावित जिलों में प्रभारी मंत्री और सचिव करेंगे कैंप, राहत कार्यों की...

सैलानियों के लिए 1 अक्टूबर से खुल जाएंगे टाइगर सफारी के गेट, बांधवगढ़ में बुकिंग फुल

41

उमरिया। पिछले तीन महीने तक बंद रहने के बाद अब एक अक्टूबर से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के गेट पर्यटकों के लिए खुल जाएंगे। एक अक्टूबर से लेकर 7 अक्टूबर तक के लिए बांधवगढ़ के सभी गेटों की जिप्सियां लगभग बुक हो चुकी है। इतना ही नहीं पर्यटन के इस सत्र में अगले 15 दिनों तक के लिए भी लगातार बुकिंग की जा रही है। जिस तेजी से बुकिंग हो रही है उसे देखते हुए लगता है कि बुकिंग के लिए मारामारी तेज हो गई है।

एक अक्टूबर से शुरू होने के बाद यह पर्यटन सत्र 30 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के तीनों गेट ताला, मगधी और खितौली में पर्यटन कराया जाएगा। बफर जोन में पूरे 12 महीने पर्यटन जारी रहता है

रोजाना 147 जिप्सियों से सफारी का लुफ्त

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कुल 147 जिप्सियों को प्रतिदिन तीन गेट से प्रवेश दिया जाता है। इसमें से 75 जिप्सियों को सुबह और 73 जिप्सियों को शाम को प्रवेश दिया जाता है। ताला गेट में सुबह 28, शाम को 27, मगधी गेट में सुबह 27 शाम को 26 और खितौली गेट में सुबह 21 शाम को 22 जिप्सियों को प्रवेश दिया जाता है। बांधवगढ़ में कुल 259 जिप्सियां रजिस्टर्ड हैं, जिन्हें रोस्टर प्रणाली से पार्क के अंदर भेजा जाता है। हालांकि इनमें से 12 जिप्सियों पर अलग-अलग कारणों से प्रतिबंध लगा हुआ है, जिन्हें अब पार्क में प्रवेश नहीं दिया जाता है।

प्रबंधन रहेगा मौजूद

सुबह पर्यटकों का स्वागत करने के लिए पार्क प्रबंधन की तरफ से फील्ड डायरेक्टर, डिप्टी फील्ड डायरेक्टर खुद मौजूद रहेंगे। ओपनिंग के पहले दिन दोनों टाइम पार्क पूरी तरह से फुल है। बांधवगढ़ में पर्यटकों का वेलकम करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। मध्यप्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व एक अक्टूबर सोमवार से खुल जाएंगे। पहले दिन पार्क पहुंचने के लिए पर्यटकों में खासा उत्साह है और यही कारण है कि पर्यटकों ने सभी टाइगर रिजर्व में बुकिंग करा रखी है।

चलेंगी पुरानी जिप्सियां

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को सफारी कराने के लिए लगी जिप्सियों की एक्सपायरी डेट बढ़ा दी गई है। पहले इन जिप्सियों को महज 10 साल तक ही पार्क के अंदर ले जाने की अनुमति होती थी लेकिन इस साल से इसकी अवधि 15 साल कर दी गई है। यानी जो जिप्सियां दस साल पुरानी हो चुकी हैं वे अभी पांच साल और पार्क के अंदर पर्यटकों को ले जा सकेंगी। यह निर्णय हाल ही में हुआ है जिसका फायदा प्रदेश भर के जिप्सी संचालकों को मिलेगा। इसके लिए जिप्सी संचालक लंबे समय से मांग कर रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.