Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक... Muzaffarpur News: मनियारी थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, वार्ड सदस्य पर जबरन झाड़...

पनागर में हत्थे चढ़े दो तस्कर, क्राइम ब्रांच व खमरिया पुलिस ने पकड़ी कच्ची शराब

58

जबलपुर। पनागर पुलिस ने दो गांजा तस्करों को दबोचा। उनके पास से आठ किलों गांजा, कीमत एक लाख 60 हजार रुपये बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। पनागर टीआइ अजय बहादुर सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की दो युवक जबलपुर तरफ से गांजा लेकर आ रहे हैं। जिस पर तत्काल ही केवलारी स्कूल के पास चैकिंग लगाई गई। पुलिस की घेराबंदी कर आरोपितों ने भागने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने पीछा कर धर दबोचा।

पल्सर मोटर साइकिल जब्‍त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम दुर्गेश कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी कछियाना मोहल्ला पनागर व पीछे बैठने वाले ने शिवा कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी ब्यास मोहल्ला पनागर बताया। जिनके पास से मिले पिट्टू बैग से पुलिस ने चार-चार किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने पल्सर मोटर साइकिल जब्‍त करते हुए आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस गांजे के संबंध में आरोपितों से पूछताछ कर रही हैं।

क्राइम ब्रांच व खमरिया पुलिस ने पकड़ी कच्ची शराब

क्राइम ब्रांच व खमरिया पुलिस ने 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की। साथ ही दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। कच्ची शराब बनाने 10 ड्रमों में भरा 2000 लीटर लाहन व भट्टी नष्ट कर दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध, समर वर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) प्रदीप कुमार शेंडे व नगर पुलिस अधीक्षक रांझी विवेक कुमार गौतम के मार्ग निर्देशन मे क्राइम ब्रांच व थाना खमरिया की टीम द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आरोपितों के नाम मोहन सिंह ठाकुर, उम्र 32 वर्ष, निवासी गरडिया मोहल्ला सिहोरा व विष्णु चौधरी, उम्र 42 वर्ष, निवासी तालाब के पास मुंडी टोरिया, रांझी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.