Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

फ्लाई पास्ट में 65 लड़ाकू विमान दिखाएंगे वायु सेना का शौर्य, तैयारी शुरू

47

भोपाल। बड़ा तालाब के बोट क्लब क्षेत्र में आसमान पर शनिवार को सुबह 9.30 बजे से वायु सेना के लड़ाकू विमान उड़ान भरते नजर आएंगे। एयर शो को देखने के ल‍िए सुबह से ही बोट क्‍लब और वीआइपी रोड पर दर्शक पहुंचने लगे है। कुछ देर मे ही यह कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।भारतीय वायु सेना आठ अक्टूबर को 91 वें स्थापना दिवस मनाएगी।इस फ्लाई पास्ट कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को बड़ा तालाब के आस-आस के क्षेत्र में खड़े होकर निश्शुल्क देख सकतेे है। इसमें 65 लड़ाकू विमान हैरतंगेज करतबों से लोगों को उत्साहित करेंगे। इस समारोह में महिला पायलट भी शामिल होंगी। यह एयर शो पावर बियोंड बाउंड्रीज थीम पर होगा। समारोह के लिए 21 विमान राजाभोज एयरपोर्ट से और बाकी थ्री ईएमई सेंटर से उड़ान भरेंगे। जबकि आगरा, ग्वालियर और गाजियादबाद से उड़ान भरकर कुछ लड़ाकू विमानों के यहां अपना प्रदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम को इंटरनेट मीडिया यूट्यूब, इस्टाग्राम और फेसबुक पर भी लाइव देखा जा सकेगा।

यह फाइटर विमान करेंगे शौर्य का प्रदर्शन

इसमें तेजस, आकाश गंगा, चिनूक, रूद्र, बादल, शमशेर, त्रिशुल, सारंग, जगुआर, सूर्यकिरण जैसे विमान और हेलिकाप्टर अपना जौहर दिखाएंगे। उक्त आयोजन में देशभर के 400 के करीब पायलट और आफिशियल सहभागिता करेंगे। समारोह में सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम, सारंग हेलिकाप्टर डिस्प्ले टीम और आकाश गंगा टीम द्वारा हैरतअंगेज प्रदर्शन से शुरुआत की जाएगी। इसमें सूर्यकिरण विमान टीम इंडियन एयरफोर्स की एयरोबेटिक्स प्रदर्शन टीम है। टीम में 13 पायलट हैं। नौ एक साथ उड़ान भरेंगे। सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन जीएस ढिल्लों कर रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2006 में किरण एमके-2 विमान के साथ राजधानी में प्रदर्शन किया था और अब 17 वर्षों के बाद हाक एमके 132 विमान के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए वापस आया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.