Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तंजीद हसन ने रचा इतिहास: टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बने, डार्विन में... व्हाट्सएप ला रहा है धांसू AI फीचर: संदिग्ध चैट और फ्रॉड मैसेज पर तुरंत मिलेगा अलर्ट, प्राइवेसी रहेगी... 15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, सुहागिन महिलाओं के जीवन में लाती है अखंड सौभाग्य बदलती लाइफस्टाइल में डाइट से गायब हो रहा फाइबर, पाचन और समग्र स्वास्थ्य के लिए है बेहद जरूरी Batwara 1947 Review: सालों बाद साथ आई सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी, नफरत के दौर में इंसानियत... शेयर बाजार की उथल-पुथल में FPIs का बड़ा धमाका: निफ्टी-सेंसेक्स को पछाड़कर कमाया 37% तक रिटर्न, जानिए... बलूचिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर खूनी एयरस्ट्राइक: मासूमों के कत्लेआम पर वाशिंगटन की चुप्पी पर उठे ... आगर मालवा जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा" का आयोजन, हजारों छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने लिया ... ईंधन बचत का संदेश देते हुए कलेक्टर, एसपी सहित जिला अधिकारी एक ही यात्री बस से गंगापुर जन विश्वास शिव... भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, फाइनल रिहर्सल में गूंजी जवानों की क...

इंदौर में गणेश विसर्जन करने गए तीन युवकों की खदान के गड्ढे में डूबने से मौत, दो को बचाया

37

इंदौर। इंदौर के सुपर कारिडर पर खदान के गड्ढे में गणेश विसर्जन करने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। वहीं दो युवकों को बचा लिया गया। हादसा गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुआ।

सुपर कारिडोर के इस गड्ढे में डूबने से हुई युवकों की मौत।

गांधीनगर थाना पुलिस ने बताया कि मल्हारगंज थाना क्षेत्र के कंडीलपुरा निवासी पांच बच्चे गणेश विसर्जन के लिए सुपर कारिडोर पर आए थे। गणेश मूर्ति विसर्जन के बाद नहाते समय अमन कौशल, जय्यू कौशल और अनीस वर्मा की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो साथियों अब्बू और चीनू को बचा लिया गया। ये लोग घर पर बगैर बताए आए थे। शवों को अरबिंदों अस्पताल भेजा गया है। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा।

घरवालों को बिना बताए गए थे

पहले युवक खेड़ीघाट जाने वाले थे, लेकिन परिवार वालों ने वहां जाने से मना कर दिया था। इसके बाद सभी लोग घरवालों को बिना बताए वाहन से सुपर कारिडोर पर गणेश विसर्जन के लिए आ गए। यहां हादसा हो गया।

खदान के गड्ढे से शवों को निकालती एनडीआरएफ की टीम।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.