Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

प्रदूषण के खिलाफ जंग में दिल्ली एक बार फिर से तैयार, CM केजरीवाल ने जारी किया ‘विंटर एक्शन प्लान’

49

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि दिल्ली में प्रदूषण कम हो गया है। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। इलेक्ट्रिक बसों से प्रदूषण कम हुआ है। दिल्ली कई शहरों से बेहतर है।’ दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सर्दियों के आगामी मौसम में राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए शुक्रवार को शीतकालीन योजना की घोषणा की। सरकार ने पूरी दिल्ली में 13 हॉस्टपॉट चिन्हित किया है, जिसके लिए एक्शन प्लान बनाया गया है और हर एक हॉटस्पॉट के लिए वॉर रूम बनाया गया है।

गंभीर प्रदूषण के स्तर में आई कमी 
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन तथा ‘ईवी’ नीति सरीखी सरकार की पहल के कारण ही पिछले आठ वर्षों में गंभीर प्रदूषण के स्तर वाले दिनों में कमी आई। उन्होंने शीतकालीन कार्रवाई योजना की घोषणा करते हुए कहा कि पराली के निस्तारण के लिए पिछले वर्ष 4,400 हेक्टेयर में पूसा बायोडिकम्पोजर का छिड़काव किया गया था, इस वर्ष 5000 हेक्टेयर कृषि भूमि पर इसका छिड़काव किया जाएगा। पूसा बायोडिकम्पोजर का निर्माण भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) ने किया था ।

कचरा जलाने पर प्रतिबंध, 611 टीम करेगी निगरानी 
यह एक प्रकार का द्रव्य है जो पराली का निस्तारण 15-20 दिन में कर देता है। सरकार धूल प्रदूषण रोकने के लिए पानी की बौछार करने वाले 530 उपकरणों का इस्तेमाल करेगी तथा 385 टीम वाहनों के प्रदूषण प्रमाणपत्रों की जांच करेंगी ताकि निर्धारित सीमा से अधिक पुराने वाहनों को रोका जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में खुले में कचरा जलाने पर प्रतिबंध है और 611 टीम इसकी निगरानी करेंगी। उन्होंने लोगों से ‘ग्रीन दिल्ली’ मोबाइल ऐप डाउनलोड करने और प्रदूषण पैदा करने वाली किसी भी गतिविधि की सूचना सरकार को देने का भी आग्रह किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.