Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

झांसी के छात्र राजौरी में पिटे तो यूपी में कश्मीरी स्टूडेंट्स पर टूट पर लड़के, नवोदय स्कूल में जमकर हुआ बवाल

63

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के नवोदय विद्यालय में गुरुवार रात को छात्रों ने जमकर बवाल मचाया। दरअसल, 9वीं के छात्रों ने अपनी ही क्लास के 18 कश्मीरी छात्रों पर अटैक कर दिया। लात-घूसों से उनकी पिटाई की। मौके पर पहुंचे टीचर और प्रशासन ने कश्मीरी छात्रों को बचाया।

आपको बता दें कि खबर झांसी के बरुआसागर से है, छात्रों ने आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नवोदय विधायलय में बरुआसागर के नवोदय विद्यालय के बीस छात्र ट्रेनिंग करने गए थे, बरुआसागर के नवोदय विद्यालय के छात्रों के साथ जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नवोदय विद्यालय में उनके साथ जमकर मारपीट की गई थी। इतना ही नहीं एक छात्रा का वहां पर पैर भी तोड़ दिया गया था। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नवोदय विद्यालय में छात्रों के साथ हुई मारपीट को लेकर बरुआसागर के नवोदय विद्यालय के कई छात्र आक्रोशित हो गए। उन्होंने भी जमकर बावल मचाया, छात्रों का कहना था कि जैसे हमारे विद्यालय के छात्रों को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नवोदय विद्यालय में मारपीट की गई है वैसे ही हम लोग भी जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के छात्रों को पीटेंगे।

जैसे ही बरुआसागर नवोदय विद्यालय प्रशासन को इस पूरे मामले की जानकारी लगी, उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी,, बस फिर क्या था सूचना मिलने पर बरुआसागर थाने की पुलिस के साथ-साथ एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। बरुआसागर नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को कड़ी मशक्कत के बाद एसपी सिटी ने समझा बूझकर शांत करवा दिया। वही इस दौरान सभी कश्मीरी छात्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विद्यालय से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इस बाबत एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि समय रहते पुलिस फोर्स पहुंच गई,, इसके बाद सभी कश्मीरी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया,, किसी भी तरह की कोई मारपीट नहीं हुई है, न ही कोई लाठी चार्ज हुआ है,,, सुरक्षा व्यवस्था की कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.